{"_id":"56f58b764f1c1b2703f14f03","slug":"bike-man-killed-in-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 26 Mar 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरविया टोला में केकेइंटर कालेज के पास गुरुवार की दोपहर पैदल जा रहे युवक को तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने पुरविया टोला मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझा कर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन लोग जाम खोलने को तैयार नहीं हुए। पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया तो लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
पथराव में एचसीपी व दो सिपाही चुटहिल हो गए। बाद में पुलिस ने लाठियां चटकाकर लोगों को खदेड़कर जाम खत्म कराया। मोहल्ला पुरविया टोला निवासी जुगल किशोर (45) पुत्र बृजकिशोर गुरुवार की दोपहर पैदल केके इंटर कालेज के पास जा रहा था। तभी तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में जुगल किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जुगल किशोर की मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग वहां पहुंच गए।
आक्रोशित लोगों ने पुरविया टोला मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर कोतवाल विनोद यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन लोग शव ले जाने व जाम खोलने को तैयार नहीं हुए। जाम की सूचना पर सीओ सिटी शिव राज सिंह के अलावा सदर विधायक रघुराज शाक्य ने भी लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलाने का प्रयास किया, लेकिन नतीजा सिफर रहा। इस बीच पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
पथराव में एचसीपी सुनील कुमार शर्मा के पत्थर लगने से सिर फट गया। पथराव होने के बाद पुलिस ने लाठियां चटकाकर लोगों को खदेड़ा। घायल श्री शर्मा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस पथराव में दो सिपाहियों को भी चोटें आई है। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि कुछ लोग शराब के नशे में थे, वही लोग बवाल रहे थे। पुलिस ने बाइक सवार को हिरासत में ले लिया था।