{"_id":"62531e237f4fd037f463e6eb","slug":"bike-driver-trampled-by-dumper-death-etawah-news-knp69048044","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंफर ने बाइक चालक रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंफर ने बाइक चालक रौंदा, मौत
विज्ञापन
इटावा। फर्रुखाबाद मार्ग पर गंगापुरा चौराहे के पास रविवार सुबह डंपर ने बाइक सवार अधेड़ को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। बेटे की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
चौबिया थाना क्षेत्र ग्राम बखर निवासी सुरेंद्र सिंह (58) पुत्र रामेश्चर दयाल रविवार सुबह 8:30 बजे बाइक से इटावा आ रहे थे। इटावा-फर्रुखाबाद मार्ग पर गंगापुर चौराहे के निकट डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक से गिरे सुरेंद्र डंपर के पहिये के नीचे आ गए। सिर से पहिया निकलने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए थे।
पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चौबिया थाना प्रभारी अंकुश कुमार राघव ने बताया कि मृतक के पुत्र जितेंद्र कुमार की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।