फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bike crashed into the pole, the young man's death

पोल से टकराई बाइक, युवक की मौत

Thu, 28 May 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 28 May 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bike crashed into the pole, the young man's death

भरथना-ऊसराहर रोड पर अचानक दौड़कर सामने आए जानवर को  बचाने में बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में घायल बाइक सवार को उपचार के लिए लाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


वहीं इटावा-कन्नौज रोड पर सेंगर नदी पुल के पास एक बाइक नीलगाय को बचाने के चक्कर में दुघर्टनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन


नगला सती निवासी ओमप्रकाश पुत्र रुस्तम सिंह किसी काम से अपने गांव से इटावा आ रहे थे। जैसे ही वह भोली चौराहा के पास पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी अचानक एक जानवर दौड़ता हुआ सड़क पर आ गया। उसे बचाने के चक्कर में ओमप्रकाश संतुलन खो बैठा और बाइक सामने पोल से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश करीब 30 मिनट तक वहीं पर पड़े रहे। सूचना पर परिजन मौके पर  पहुुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं इटावा-कन्नौज रोड पर तिर्वा जा रहे मोहर्रम अली तथा राजा की बाइक सेंगर नदी पुल के पास अचानक सामने आए नीलगाय को बचाने के चक्कर में दुघर्टनाग्र्रस्त हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनाें को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छप्पर डालते दीवार गिरी, एक की मौत चार लोग घायल
भरथना। कोतवाली के नगला विजय गांव में गुरुवार को घर में छप्पर डालने के दौरान एक दीवार के ढह जाने से एक युवक की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए हैं।

भरथना के नगलाविजय गांव में भूरे के घर का छप्पर डालने का काम चल रहा था। गृहस्वामी भूरे और गांव का युवक ज्ञान सिंह पुत्र जसवंत सिंह, अनीस खां, मल्लू और इंद्रपाल छप्पर डलवाने में मदद कर रहे थे।


ये पांचों लोग जिस दीवार पर छप्पर रख रहे थे, वही अचानक ढह गई। दीवार के मलबे में सभी पांच लोग दब गए। ग्रामीणों के शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे और आनन फानन मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला।

तब तक युवक ज्ञान सिंह (30) की मौत हो चुकी थी। घायल अनीस खां, मल्लू, इंद्रपाल और गृहस्वामी भूरे को पुलिस ने इटावा के अस्पताल भिजवाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed