{"_id":"65e61698ca2107b64a0f4b44","slug":"bike-collides-with-electric-pole-grooms-brother-dies-etawha-news-c-12-knp1061-603222-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: Copy - बिजली के खंभे से टकराई बाइक, दूल्हे के भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: Copy - बिजली के खंभे से टकराई बाइक, दूल्हे के भाई की मौत
Tue, 05 Mar 2024 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 05 Mar 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो 15::::हादसे में क्षतिग्रस्त त बाइक।
जालौन से बढ़पुरा के जरौली गांव आई थी बरात, बाइक सवार ताऊ का बेटा भी घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
चकरगनर (इटावा)। जालौन से भाई की बरात में शामिल होने जा रहे युवकों की बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में दूल्हे के भाई की मौत हो गई, जबकि चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दूल्हे के बड़े भाई की मौत होने से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। गमगीन माहौल में शादी संपन्न हुई।
जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र के बरी का पुरा निवासी कप्तान सिंह (26) पुत्र अभय सिंह अपने ताऊ के बेटे करुणाकर पुत्र संतोष के साथ बाइक से भाई बादाम सिंह की बरात में जरौली गांव के बढ़पुरा जा रहा था। रात करीब एक बजे चकरनगर थाना क्षेत्र के गांव फूटा ताल के पास सामने से डंपर की लाइट पड़ने से बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादासे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टर ने कप्तान सिंह को मृत घोषित कर दिया। करुणाकर की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन घायल को ग्वालियर के एक निजी अस्पताल ले गए जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
दूल्हे की भाई की मौत की खबर दुल्हन के गांव में पहुंची तो शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। शादी की रस्में जल्दी-जल्दी निपटाकर दुल्हन को विदा कराया गया। थाना प्रभारी संतोष कुमार मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रार्थना पत्र मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।