फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bihdi area police, the BSF jawans flag marches

बीहड़ी क्षेत्र में पुलिस, बीएसएफ जवानों ने किया फ्लैग मार्च

Sat, 07 Jan 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 07 Jan 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bihdi area police, the BSF jawans flag marches
चकरनगर में फ्लैग मार्च करते पुलिस व बीएसएफ के जवान। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बीएसएफ व पुलिस जवानों के बूटों की थाप से शनिवार को बीहड़ी क्षेत्र गूंजा। बीहड़ क्षेत्र चकरनगर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस व बीएसएफ ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च कर आम जनता को चुनाव के दौरान शांति व सुरक्षा का एहसास कराया।

एसडीएम चकरनगर मोहम्मद कमर की अध्यक्षता में बीएसएफ व पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही प्रशासन ने शांति एवं सुरक्षा के बीच चुनाव कराने की कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन


जवानों ने चकरनगर चौराहे से राजपुर रोड, चकरनगर तहसील से चंबल रोड तक और बीहड़ क्षेत्र चकरनगर के कई गांवों व सहसों थाना क्षेत्र, भरेह थाना क्षेत्र, बिठौली थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर चुनाव के दौरान अपराध व अपराधियों को चेतावनी दी। आम लोगों को शांति व सुरक्षा व्यवस्था का एहसास कराया।  इस मौके पर बीएसएफ कंपनी कमांडर आरके सिंह, सीओ अरुण कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष सहसों देवेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष चकरनगर सुरेंद्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष भरेह अनूप तिवारी, थानाध्यक्ष बिठौली इंद्रपाल सरोज प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed