फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bicycle rider dies due to bike collision

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Sat, 15 May 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bicycle rider dies due to bike collision
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के अमृतपुर में गांव संपत्ति के बंटवारे को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि संपत्ति के बटवारे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पर हमला कर दिया। इससे अली हसन उसकी पत्नी शहनाज बेगम व बेटा सलमान घायल हो गए। तीनों को बसरेहर सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख अली हसन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस ने चेक किए बैंक व एटीएम
इटावा। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र के बैंक व एटीएम चेक किए। इस दौरान सीसीटीवी कैमरा, अलार्म, बैंक गार्ड, बैंक के अंदर व बाहर मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। बैंक के बाहर खड़े वाहनों के बारे में जानकारी करने के साथ ही पुलिस कर्मियों ने लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के लिए कहा। पुलिस कर्मियो ने मास्क लगाने व सामाजिक दूरी नियम का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता से बदसलूकी करने में बेटा गिरफ्तार
चकरनगर। थाना प्रभारी अतुल कुमार लखेरा ने बताया नगला कोठरी निवासी बालभ्यासी (70) ने थाने में अर्जी देकर बेटे विनोद पर मारपीट व प्रता ड़ित करने का आरोप लगाया है। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी विनोद को गिरफ्तार किया गया। शनिवार को दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश कर दियागया। बकौल थाना प्रभारी कोर्ट से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
-जसवंत नगर इलाके में शनिवार को हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। क्षेत्र के भगवानपुरा से खेड़ा बुजुर्ग जाने वाली सड़क पर शनिवार की सुबह तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार बच्चू सिंह को टक्कर मार दी। हादसे में घायल बच्चू की दोपहर को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी इलाज के दौरान मौत हो गई।

भगवानपुरा गांव निवासी इतिन कुमार ने बताया कि उसके चाचा बच्चू सिंह (39) सुबह आठ बजे गांव से खेड़ा बुजुर्ग जाने वाली सड़क पर सरकारी ट्यूबबेल की ओर जा रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इससे उनके सिर के पिछले हिस्से व शरीर के अन्य भागों में चोट आई। उन्हें पहले सीएचसी व सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया। यूनिवर्सिटी में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बच्चू सिंह पैदल आसपास के गांव में हींग या रंग बेचकर परिवार का पेट पालता था। पुलिस के मुताबिक परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed