{"_id":"6adcfe638cab5a03f60286e6","slug":"bharthana-continued-to-struggle-with-traffic-jams-on-the-second-day-as-well-etawah-news-c-216-1-etw1012-151979-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: दूसरे दिन भी जाम से जूझता रहा भरथना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: दूसरे दिन भी जाम से जूझता रहा भरथना
Sun, 25 Oct 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 7 भरथना कस्बा के बिधूना मार्ग पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
भरथना। मंडी में धान की आवक बढ़ने से कस्बे के प्रमुख मार्गों पर दूसरे दिन भी जाम की स्थिति बनी रही। लगातार दूसरे दिन शनिवार को बिधूना मार्ग पर सुबह से ही धान से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं मार्ग पर पहले से बोरियों में भरे धान से लदे ट्रकों के खड़े होने से यातायात व्यवस्था और बिगड़ गई। इसके चलते स्कूल वाहनों समेत अन्य वाहन चालकों को दिनभर जाम की समस्या से जूझना पड़ा।
धान की बढ़ती आवक के चलते मंडी के आसपास के मार्गों पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। शनिवार सुबह से ही बिधूना मार्ग पर धान से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। इसी बीच मार्ग पर बोरियों में भरे धान से लदे ट्रकों के खड़े होने से सड़क पर आवागमन के लिए जगह कम पड़ गई। इससे जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। वाहनों की लंबी कतारों के कारण मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई।
वाहन रुक-रुककर आगे बढ़ते रहे, जबकि कई वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे। स्कूल वाहनों के फंसने से बच्चों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, बाजार से घर लौट रहे लोगों को भी जाम के चलते मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई ऑटो और ई-रिक्शा सवार यात्री लंबे समय तक फंसे रहने के बाद वाहन छोड़कर पैदल ही जाम से निकले।
विज्ञापन
मोहल्ला सती मंदिर निवासी सीमा और मिथलेश ने बताया कि वह ई-रिक्शा से बाजार से अपने घर जा रही थीं। रास्ते में जाम के कारण करीब एक घंटे तक फंसे रहने के बाद भी जब आगे बढ़ने का रास्ता नहीं मिला तो उन्हें ई-रिक्शा छोड़ना पड़ा। इसके बाद दोनों को करीब डेढ़ किमी पैदल चलकर घर जाना पड़ा।
वहीं बाहरपुर गांव निवासी गौरव ने बताया कि वह चाचा के साथ बाइक से भरथना बाजार आ रहे थे। बिधूना मार्ग पर जाम में फंसने के कारण उनके चाचा करीब दो घंटे से बाइक लेकर रास्ते में ही फंसे रहे। वाहनों की लंबी कतारों के चलते आगे बढ़ना मुश्किल हो गया। जाम के बीच मौके पर तैनात पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था सुचारु कराने के लिए लगातार मशक्कत करते रहे।