फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   bhanu played national level kabaddi

Etawah News: खेत में खेली कबड्डी, नेशनल टीम में हुआ चयन

Tue, 17 Jan 2023 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
bhanu played national level kabaddi
निबाड़ीकला। ब्लॉक महेवा की ग्राम पंचायत उरेंग के रहने वाले भानु प्रताप सिंह की सफलता बताती है कि संसाधनों के अभाव में भी आगे बढ़ा जा सकता है। खेत में कबड्डी खेलने से शुरू हुआ सफर उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक ले गया। वर्तमान में वह कबड्डी लीग में जाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

उरेंग गांव निवासी देवेंद्र सिंह चौहान प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र हैं।
उनके बेटे भानु प्रताप को बचपन से खेलकूद में काफी रुचि थी। भानु ने बताया कि वर्ष 2018 में जब वह कक्षा छह में थे तब 400 मीटर दौड़ और ऊंची कूद में फर्रुखाबाद में प्रदेश स्तरीय मैच खेले। इसमें पहला गोल्ड मेडल हासिल हुआ था। इसके बाद कोविड की लहर आ गई और फिर उन्होंने खेतों में कबड्डी की तैयारी शुरू की। गोरखपुर, बुलंदशहर, बहराइच, लखनऊ में कबड्डी की कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। उनकी टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

वर्ष 2022 की शुरुआत में मुजफ्फरनगर में कबड्डी की सब जूनियर स्टेट लीग में उनकी टीम चैंपियन बनी। उनका चयन राष्ट्रीय स्तर पर हो गया। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में जैसलमेर में हुई जूनियर प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम से खेले और जीत मिली। भानु इसका श्रेय माता-पिता और कोच रवि कुमार को देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह गांव के युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने रोहतक में होने वाली कबड्डी लीग के लिए आवेदन किया है। भानु ने बताया कि वह कबड्डी खिलाड़ी पवन शेरावत को आदर्श मानते हैं। उनके साथ खेलने की तमन्ना है।

निलोई के विपिन भी नहीं किसी से कम, कबड्डी में दिखाया दम
निबाड़ीकला। जसवंतनगर के निलोई गांव के विपिन कुमार ने बताया कि अक्तूबर में उन्होंने यूपी की जूनियर कबड्डी टीम में शामिल होकर जैसलमेर में हुई प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इसमें टीम ने जीत दर्ज की थी। वह बीए द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। सात साल से लगातार कबड्डी खेलते आ रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर भी लखनऊ, मेरठ और मुजफ्फरनगर में कई टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। जनपद स्तर से भी कई पदक उनके नाम हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed