{"_id":"0cc5def73e13088a04d447ced2d7e4d0","slug":"being-given-to-patients-facilities-in-eye-camp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में नेत्र रोगियों को मिल रही सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में नेत्र रोगियों को मिल रही सहूलियत
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 28 Feb 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में जायंट्स ग्रुप ऑफ इटावा के द्वारा आयोजित किए जा रहे नेत्र चिकित्सा शिविर में भर्ती मरीजों को सभी सहूलियत प्रदान की जा रही हैं। शिविर आयोजक अशोक वर्मा ने बताया कि यह शिविर 3 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यहां मरीजों को निरंतर चाय, ब्रेड, दलिया, खिचड़ी का वितरण किया जा रहा है। ग्रुप के सदस्य मरीजों को आपरेशन थिएटर से लाने ले जाने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
रात के वक्त जायंट्स सदस्य नरेंद्र सिंह भदौरिया मरीजों की देखभाल में लगे हैं। उन्होंने कहा कि जायंट्स अध्यक्ष डा. आलोक अग्रवाल, प्रशासनिक निदेशक केडी कौशिक, नमित अग्रवाल, विकास जैन, दीपक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष प्रो. मनोज गुप्ता, पदम सिंह नरुका, क्षत्रपाल सिंह तोमर आदि अपने दायित्व निभा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने चिकित्सक डा. यशवंत सिंह, डा. गौरव द्विवेदी, नीरज शर्मा, ओटी प्रभारी उर्वशी द्विवेदी के सहयोग के प्रति भी आभार जताया है।