फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Began to dig to find leakage

लीकेज ढूंढने को शुरू की खुदाई

Sun, 31 Jan 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sun, 31 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Began to dig to find leakage
चार दिन पूर्व शहर के मोहल्ला घटिया अजमत अली नाला किनारे क ी बस्ती के तीन मकानों में आई दराराें की सुध लेने जल निगम के कर्मचारी पहुंचे। जिसके बाद मोहल्ले में बिछाई गई पाइप लाइन को खोदने का कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन


वहीं क्षेत्रवासी पाइप लाइन को सुधारने के साथ मकानों को पहुंचे नुकसान के मुआवजे की भी मांग करते रहे।
गुरुवार को मोहल्ला घटिया अजमत अली नाला किनारे की बस्ती में रह रहे निजामुद्दीन, मो. हामिद व मो. ताहिर के मकानों में अचानक दरार आ गई थी।


जिसके बाद से लगातार क्षेत्रवासी अधिकारियों से पाइप लाइन ठीक कराने की मांग कर रहे थे और इसके लिए अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा था। तीन दिन बाद अखिर जलनिगम ने क्षेत्रवासियों की इस गंभीर समस्या की सुध ले ही ली और पाइप लाइन की खुदाई का कार्य शुरू करा दिया।
विज्ञापन



वहीं क्षेत्रवासी विभाग की इस कार्यवाही से भी खुश नहीं और किसी जिम्मेदार अधिकारी के मौके पर आकर पाइप लाइन लीकेज से हुए मकान के नुकनास देखने की मांग कर रहे हैं। शनिवार को एक तरफ पाइप लाइन ठीक करने का कार्य चलता रहा वहीं दूसरी तरफ क्षेत्रवासी मकानों को हुए नुकसान के मुआवजे की मांग करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों का कहना है कि पाइप लाइन बिछाने में बरती गई लापरवाही का नतीजा है कि उनके मकान के फर्श खोखले हो गए हैं और दीवारों में दरार आ गई है। इस मामले की जांच कराई जानी चाहिए और इसके लिए जिम्मेदार ठेकेदार या विभाग पर कार्रवाई की जानी चाहिए और मकानों को पहुंचे नुकसान का हरजाना भी उन्हीं से बसूलकर मकान मालिकों को दिया जाना चाहिए।



क्षेत्रवासियों क ा क हना है कि मकानों में आई दरारे दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं यही कारण है कि उन्हें घर के छज्जों को बल्लियों का सपोर्ट देेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed