फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Beaten son , mother indecency

बेटे को पीटा, मां से अभद्रता

Tue, 16 Feb 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Tue, 16 Feb 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Beaten son , mother indecency
डाउन कालका मेल में सोमवार को हाथरस से सवार मां-बेटे ने जब अपनी सीट पर बैठे लोगों को हटाना चाहा तो उन्होंने अभद्रता शुरू कर दी और बेटे क ो जमकर पीटा। पीड़ित ने घटना की सूचना ट्विटर पर रेल मंत्री को दी,  जिस पर ट्रेन के इटावा पहुंचने पर आरपीएफ व जीआरपी ने ट्रेन में पहुंचकर पीड़ित का हाल लिया और आरोपियों की खोजबीन की।
विज्ञापन



लेकिन आरोपी पहले ही किसी स्टेशन पर उतर गए थे, जिससे हाथ नहीं लगे। देवेश छाबड़ा पुत्र जेके चौधरी निवासी बीएल रोड कोलकाता पश्चिम बंगाल अपनी मां के साथ सोमवार को हाथरस रेलवे स्टेशन से 2312 डाउन कालका मेल में सवार हुए।
विज्ञापन



उनका ट्रेन के कोच नंबर एस-3 में 44 व 45 नंबर सीट का रिजर्वेशन था। कोच में जब वह पहुंचे तो उनकी सीट पर कुछ युवक बैठे हुए थे। उन्होंने युवकों से सीट खाली करने को कहा। युवकों ने सीट छोड़ने से मना करते हुए मां-बेटे के साथ अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विरोध करने पर युवक व उनके आधा दर्जन साथियों ने देवेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने किसी तरह बीच बचाव किया। इसके बाद पीड़ित ने इसकी जानकारी ट्विटर पर रेल मंत्री को दी। इस पर रेलवे कंट्रोल ने इटावा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी को तुरंत मामले को देखने के निर्देश दिए।



ट्रेन के दोपहर 12:15 बजे इटावा रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही आरपीएफ व जीआरपी ने कोच में पहुंचकर पीड़ित से जानकारी की ओर आरोपी युवकों की खोजबीन की, लेकिन कोई भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा। ट्रेन में सवार कुछ यात्रियों ने बताया कि आरोपी युवक शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर ही उतर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed