फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   bascketball refri fell from train and died

ट्रेन से गिरकर राष्ट्रीय बास्केटबॉल रेफरी की मौत

Mon, 26 Sep 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
bascketball refri fell from train and died
भरथना (इटावा)। ट्रेन से गिरकर राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल रेफरी की मौत हो गई।
विज्ञापन

मेरठ के सिविल लाइंस क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी यशवर्धन राणा (24) कानपुर में चल रही सीनियर उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल चैंपियनशिप में शामिल होने शनिवार को संगम एक्सप्रेस से जा रहे थे। इस दौरान भरथना में वह ट्रेन से गिर गए और उनकी मौत हो गई। रविवार सुबह ग्रामीणों ने रेलवे लाइन किनारे उनका शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

एसपी सिटी कपिल देव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के पास मिले फोन से उनकी शिनाख्त हुई। बास्केटबॉल एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष आरएस बेदी ने बताया कि यशवर्धन की आकस्मिक मौत से सभी खिलाड़ियों में शोक व्याप्त है। एसपी सिटी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। भरथना इंस्पेक्टर ने बताया कि कोच के गेट पर खड़े होने के दौरान गिरने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed