फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bank officers of the security tips

बैंक अफसरों को दिए सुरक्षा के टिप्स

Sat, 20 Feb 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sat, 20 Feb 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Bank officers of the security tips
पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को एसएसपी मंजिल सैनी ने जिले के सभी बैंक अधिकारियों व थानाध्यक्षों की बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने बैंक व एटीएम की सुरक्षा के लिए बैंक अधिकारियों को सुरक्षा से संबंधित टिप्स दिए।
विज्ञापन



 उन्हाेंने कहा कि बैंकों की सुरक्षा से संबंधित 13 बिंदु हैं, उनका कड़ाई से पालन किया जाए, जिससे बैंक व उसके आसपास होने वाली लूट की वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके। साथ ही इस बात पर जोर दिया कि बैंकों में सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन



मालूम हो कि सिविल लाइन क्षेत्र में सपा मुखिया मुलायम सिंह की कोठी के पास चार फरवरी को एटीएम में धन डालने गए कैश वेंडर को गोली मारकर 45 लाख रुपये लूट लिए गए थे। पुलिस का मानना था कि यदि साथ में सुरक्षा गार्ड होते तो इस प्रकार की वारदात नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी संदर्भ में एसएसपी ने जिले के सभी बैंक अधिकारियों व थानाध्यक्षों की बैठक बुलाई थी। बैठक में  एसएसपी मंजिल सैनी ने कहा कि बैक अधिकारी महत्वपूर्ण लोगों के मोबाइल नंबर अपने पास रखें।
एसएसपी ने बताया कि बैंकों में सीसीटीवी कैमरा लगवाएं और रोजाना चेक करें कि सही तरीके से काम कर रहा है या नहीं।


सीसीटीवी के डीवीआर को सुरक्षित स्थान पर रखें । बैंक अधिकारी कौन व्यक्ति आ रहा है कौन जा रहा है इसके लिए दूसरा डीवीआर अपनी मेज पर रखें । इसके अलावा अलार्म का स्विच भी उनके बैठने के स्थान के पास ही होना चाहिए ताकि वह किसी वारदात के समय वहीं बैठकर अलार्म बजा सकते हैं।


 सुरक्षा गार्डों का वैरी फिकेशन प्रत्येक छह माह में होना चाहिए। बैंक अधिकारी इस बात की भी जानकारी रखें कि जिस एजेंसी के सुरक्षा गार्ड लगाए गए हैं वह कंपनी रजिस्टर्ड है या नहीं। उन्हाेंने थानाध्यक्षों को भी निर्देश दिए कि वह समय-समय पर बैंक जाकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करें।



 बैठक में एएसपी लल्लन सिंह के अलावा सीओ सिटी शिव राज सिंह , सीओ सैंफई अरुण कुमार दीक्षित, सीओ भरथना राघवेंद्र राठौर, सीओ क्राइम पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ जसवंतनगर विनय चौहान के अलावा सभी बैंकों के प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed