फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bank manager hanged himself to death

फ्रेंड्स कालोनी में बैंक मैनेजर फांसी लगा जान दी

Tue, 20 Apr 2021 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Bank manager hanged himself to death
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के भरथना ओवर ब्रिज के पास रहने वाले एक निजी बैंक के मैनेजर ने सोमवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार की सुबह परिजनों को जानकारी हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने बताया कि घटना के पीछे गृहकलह की बात सामने आई है। लाइन पार क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी प्रशांत कुमार उपाध्याय (26) एक्सिस बैंक की भरथना शाखा में लोन डिपार्टमेंट में एरिया मैनेजर थे।
विज्ञापन

उनकी शादी आगरा के बाह निवासी शिल्पी से हुई थी। उनका ढाई साल का बेटा युग है। सोमवार की शाम शिल्पी बेटे युग के साथ मायके चली गई थी।
इसके बाद प्रशांत घर में अकेला रह गया। रात में उसने फांसी लगा ली। जानकारी पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा खोला और दूसरी मंजिल पर बने बरामदे में पहुंची। वहां प्रशांत का शव फंदे से लटका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अनिल कुमार चौबे ने बताया की बैंक कर्मी ने डिप्रेशन में आकर सुसाइड किया है। प्रथम दृष्टया घरेलू कलह की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed