{"_id":"642b276f2674e972780a50f4","slug":"bangra-beat-bhailawali-etawha-news-c-12-1-160567-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बंगरा ने भैलावली को 63 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बंगरा ने भैलावली को 63 रन से हराया
Tue, 04 Apr 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
चकरनगर। चंबल आश्रम स्थित हुकुमपुरा मैदान पर चल रही चंबल क्रिकेट लीग-दो में सोमवार को बंगरा की टीम ने भैलावली को 63 रन से हरा दिया।
बंगरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 12 ओवर में सात विकेट पर 108 रन बनाए। टीम की ओर से ललित ने 33 रन बनाए। भैलावली टीम के कप्तान महेंद्र ने तीन विकेट लिए। जवाब में भैलावली की टीम के बल्लेबाज बंगरा के गेंदबाज इश्तियाक व ललित की गेंदों का ज्यादा देर तक सामना नहीं कर सके। पूरी टीम आठ ओवर में 45 रन बनाकर आउट हो गई।
भैलावली टीम की ओर से अरविंद ने सर्वाधिक 10 रन बनाए। इश्तियाक ने चार और ललित ने तीन विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच बंगरा टीम के ललित को दिया गया। आयोजन समिति की ओर से उन्हें मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की गई।