{"_id":"60f31c2a8ebc3e6d73439ac7","slug":"balak-etawah-news-knp640845222","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया से लापता बालक, जसवंतनगर में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया से लापता बालक, जसवंतनगर में मिला
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। देवरिया से दो माह पहले लापता हुआ किशोर शुक्रवार रात जसवंतनगर में भटता हुआ पुलिस को मिला। पुलिस ने बालक से पूछताछ की। इसके बाद उसके घर सूचना भेजी। शनिवार को देवरिया पुलिस के साथ आए पिता को बालक सुपुर्द कर दिया गया। बालक के पिता ने अपहरण की रिपोर्ट देवरिया में दर्ज कराई थी।
कोतवाली प्रभारी अमर पाल सिंह ने बताया की शुक्रवार रात एक 14 वर्षीय किशोर संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। इस पर उसे पकड़ कर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम देवरिया के थाना खामपुर, धर्मखोर दूबे गांव निवासी विक्की व पिता का नाम रामेश्वर यादव बताया। वह देवरिया से ट्रेन में बैठा था। इटावा में ट्रेन रुकने पर वह उतर गया।
किसी तरह वह जसवंत नगर पहुंचा। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर उसके परिजनों से जानकारी की। शनिवार को रामेश्वर यादव व थाना खामपुर के दरोगा शिवचंद जसवंतनगर कोतवाली पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी की और कानूनी कार्रवाई कर बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया। दरोगा शिवचंद ने बताया कि थाने में बालक के पिता ने उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।