फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bail application of robbery accused rejected

Etawah News: लूट के आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज

Sat, 20 May 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 20 May 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Bail application of robbery accused rejected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटावा। विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र अधिनियम ने सुनवाई के बाद भरथना कस्बा स्थित नमामी गंगे प्रोजेक्ट के गोदाम से सामान लूटने मामले में गिरफ्तार सभी 13 आरोपियों की जमानत खारिज कर दी है। शासकीय अधिवक्ता की ओर से पेश किए गए साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इन्कार कर दिया।
विशेष लोक अभियोजक गौरव दीक्षित ने बताया कि भरथना कस्बा स्थित नमामी गंगे प्रोजेक्ट के गोदाम के चौकीदार को बंधकर बनाकर चार मार्च की रात लूटपाट की थी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बाद लुटेरों की तलाश में जुट गई थी। एक अप्रैल की रात को प्रभारी निरीक्षक भरथना अपनी टीम के साथ लुटेरों की तलाश में थे।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लुटेरे ट्रकों में लूट का सामान लादकर अछल्दा से भरथना की ओर आ रहे हैं। उनके साथ एक कार भी है। इसमें भी कई लोग सवार हैं। पुलिस ने बाहरपुरा के पास लुटेरों की घेराबंदी की। अपने को घिरा देख लुटेरों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने सामान से लदे दो ट्रकों और कार को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरान, अबू बकर, जावेद जैनुद्दीन, इंसर अली, अतीक, फईमुद्दीन, मुबारिक शफीक, सलीमुद्दीन, इश्ताक, अयूब खान, मुनफेद को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने ट्रकों से लूटा गया सामान बरामद किया था। आरोपियों बाद में जेल भेज दिया गया था। आरोपियों ने जमानत के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र अधिनियम जनार्दन प्रसाद यादव ने मामले की सुनवाई की। विशेष लोक अभियोजक गौरव दीक्षित के साक्ष्यों व दलीलों के बाद कोर्ट ने प्रार्थना पत्र को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed