{"_id":"5f04798f8ebc3e42e57b74fa","slug":"bad-rains-flew-away-humidity-increased-etawha-news-knp5697770183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिन बरसे उड़ गए बदरा, बढ़ा गए उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिन बरसे उड़ गए बदरा, बढ़ा गए उमस
विज्ञापन
करीब 10 दिन हुई जोरदार बारिश के बाद से रोजाना कभी हल्के और बादल आए जरूर, लेकिन कभी बूंदा बांदी कर तो कभी उमस बढ़ाकर चले गए।
कुछ ऐसा ही नजारा मंगलवार को देखने की मिला। सुबह जिस तरह काले बादलों के दौरान कुछ देर पानी की फुहारें पड़ने से लगा कि झमाझम बारिश होगी, लेकिन कुछ देर बाद बादल हवा में उड़ गए।
आसमान साफ होने पर तेज धूप ने लोगों को और ज्यादा परेशान किया। कुछ मिनटों की बूंदा बांदी ने उमस और ज्यादा बढ़ा दी। इस वजह से लोग पूरे दिन परेशान रहे। कूलर में रहने के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिली।
सुबह बारिश होने जैसे आसार के बीच तापमान में अधिकतम तापमान में चार डिग्री की मामूली से गिरावट दर्ज होने के बावजूद गर्मी से कोई राहत नहीं मिली।
सावन का महीना शुरू हो चुका है, लेकिन बारिश न होने से लोगों की बेचैनी भी बढ़ती जा रही है।
कुल मिलाकर लोग सावन में अच्छी बारिश होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। दूसरी और किसान भी जल्द जोरदार बारिश होने की कामना कर रहे हैं, जिससे उनकी धान की रोपाई हो सके।