फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Awareness campaign telling Uplbidhyan

जनजागरण अभियान में बता रहे उपलब्धियां

Tue, 11 Aug 2015 11:12 PM IST
Updated Tue, 11 Aug 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Awareness campaign telling Uplbidhyan

प्रदेश की सपा सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे जनजागरण अभियान के अंतर्गत सपा कार्यकर्ताओं की साइकिल रैली गांव-गांव पहुंची।

विज्ञापन


आयुष विभाग के सलाहकार एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री केपी सिंह चौहान ने कर्री की पुलिया पर पहुंचकर साइकिल यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने साइकिल यात्रा के माध्यम से वर्ष 2017 में फिर से सपा की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों, गरीबों, अल्पसंख्यकों के प्रति संवेदनशील है। एंबुलेंस सेवा 108, महिलाओं के लिए 102 सेवा, पेंशन, कन्या विद्या धन, लैपटाप जैसी योजनाओं के माध्यम से जनता को लाभान्वित किया जा रहा है। सपा सरकार ने शिक्षा और सिंचाई जैसी सुविधाओं को मुफ्त कर जनता को सीधा लाभ पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि देश के किसी भी राज्य में ऐसी कल्याणकारी योजनाएं लागू नहीं हैं। साइकिल रैली ने कर्री, सरसईहेलू, कुडरिया, जगन्नाथपुर, बीना, थुलरई आदि गांवों में जाकर संपर्क किया।

ग्रामीणों ने साइकिल यात्रियों को जोशीला स्वागत किया। रैली में सेक्टर प्रभारी संतोष भदौरिया, सहकारी बैंक के डायरेक्टर घनश्याम, रामचंद्र शंखबार, प्रधान सुभाष शाक्य, बीना प्रधान रामौतार शर्मा, किशोरी सिंह, मनोज यादव बंधारा, मन्नी सिंह, राजवीर सिंह, पप्पू, नीतू पंडित, गोविंद बाजपेयी, संत कुमार, भूरे खां, एवं डा मुकेश सहित सैकड़ों उत्साही युवा उपस्थित रहे।

बीहड़ी गांवों में भी दौड़ी साइकिल
चकरनगर।
पारपट्टी क्षेत्र के बीहड़ी ग्रामों में  सपा की साईकिल दौड़ी।  साइकिल रैली में शामिल कार्यकर्ताओं को शाल पहनाकर सम्मानित किया गया। सपा विधायक भरथना सुखदेवी वर्मा एवं महासचिव कृष्णमुरारी गुप्ता ने रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली का नेतृत्व राजेश सिंह यादव उर्फ झब्बू यादव ने किया। 

सपा विधायक सुखदेवी वर्मा ने कहा कि  सपा मुखिया के निर्देश पर सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिये साइकिल यात्रा चल रही है । रैली ग्राम मानपुरा पहुंची जहां पूर्व  ब्लाक प्रमुख पूरनमल दिवाकर एवं डा भूपेंद्र की अगुवाई में स्वागत कर फलों का वितरण किया।

राजपुर की सीमा पर ग्राम प्रधान राजेश सिंह चौहान ने, महुआ सूंडा चौराहे पर सपा नेता हेमरुद्र प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सेंगर ने स्वागत किया गया।  सहेल सिंह परिहार, परमाल सिंह राजावत, जय सिंह चौहान, रविंद्र दुवे, महिपाल सिंह यादव, सज्जन सिंह राजावत, रतन चौधरी, मुकेश उर्फ पप्पू तिवारी, हरीकृष्ण तिवारी आदि मौजूद थे।

इकदिल में साइकिल रैली का स्वागत
इकदिल (इटावा)। 
सपा की साइकिल रैली का इकदिल में जोरदार स्वागत किया गया।  सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य, जिला महासचिव कृष्णमुरारी गुप्ता, महिला सभा की जिलाध्यक्ष अरविंद कुमारी, चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू, युवा नेता सत्यम शर्मा आदि बड़ी संख्या में सपाई साइकिल रैली के साथ इकदिल टंडन मैरिज होम में पहुंचे। 


वहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सुनील टंडन एड, सुघर सिंह राजपूत, रंजीत सिंह राठौर, रोहित राजपूत, आलोक दुबे, यूनिस अंसारी  शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed