{"_id":"5f6f7e2e8ebc3e9bee592ef1","slug":"avoid-use-and-sale-of-polythene-etawha-news-knp5849880171","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन के इस्तेमाल व बिक्री से करें परहेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन के इस्तेमाल व बिक्री से करें परहेज
विज्ञापन
वर्ष 2021 के स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर इटावा को प्रथम स्थान पर लाने के लिए कवायद शुरू हो गई है। शनिवार को समाज उत्थान समिति के पदाधिकारियों ने नगरपालिका अधिकारियों के साथ शहर में फल-सब्जी ठेले वालों और दुकानदारों को पॉलिथीन की बिक्री व उसके इस्तेमाल से परहेज करने को कहा।
इस जनजागरुकता अभियान में पालिका के कर निर्धारण अधिकारी जगजीवन राम ने जहां जन सामान्य से पॉलिथीन का उपयोग न करने की अपील की, वहीं ठेले पर फल सब्जी विक्रेता और खानपान आदि से जुड़े दुकानदारों को आगाह किया कि वह पॉलिथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ अभियान का हिस्सा बनें।
वह ऐसे प्रयास करें कि उनके खिलाफ कार्रवाई की स्थिति पैदा न हो। समाज उत्थान समिति के पदाधिकारी व स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर हरी शंकर पटेल, स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के डीपीएम सुनील कुमार ने पॉलिथीन से होने वाले नुकसान की जानकारी दी।
विज्ञापन
कहा कि स्वच्छ वातावरण बनने से बीमारियां दूर होंगी। सभी को इसमें सहयोग करके स्वच्छ और स्वस्थ भारत का निर्माण करना है। इस दौरान सफाई निरीक्षक सुरेंद्र सिंह व विशाल मिश्रा ने फल ठेलों पर रखी पॉलिथीन जब्त करते हुए चेतावनी दी कि चेकिंग के दौरान पॉलिथीन मिली तो चालान काटा जाएगा। इस दौरान पुष्पेंद्र कुमार, राजस्व निरीक्षक सुशांत और अनुपम कुमार आदि का भी सहयोग रहा।