फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Auto-riding woman loses money, video goes viral

Etawah News: ऑटो सवार महिला के रुपये पार, वीडियो वायरल

Thu, 12 Mar 2026 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Auto-riding woman loses money, video goes viral
इटावा। फर्रुखाबाद-इटावा मार्ग पर थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत चौपला पुल के समीप ऑटो में बैठी महिला ने किराया देने के लिए बैग खोला तो उसके रुपये गायब थे। महिला ने बगल में बैठी महिला पर बैग से रुपये चोरी करने का आरोप लगाकर मारपीट कर दी। इस घटना का वीडियो बनाकर किसी ग्रामीण ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस को मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन




महिला मंगलवार दोपहर इटावा से ऑटो में बैठी थी और चौपला पर आ रही थी। उसके साथ दूसरी महिला बैठी थी। पहली वाली महिला का आरोप है कि दूसरी महिला ने उसके बैग से रुपये चोरी कर लिए। वह जब चौपला पर उतरी और ऑटो का किराया देने के लिए बैग खोला तो रुपये गायब थे। पास में बैठी महिला पर शक हुआ तो उसके पास तीन हजार रुपये बरामद हुए। महिला ने चोरी करने वाली महिला की मारपीट कर दी। यह नजारा देख ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस दौरान किसी ग्रामीण ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस को सूचना देने से पहले ही रुपये चोरी करने वाली महिला मौका पाकर दूसरे ऑटो में बैठकर किशनी की तरफ भाग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed