{"_id":"616329018ebc3eb34b1407d8","slug":"auto-overturned-due-to-truck-collision-six-injured-etawah-news-knp657529187","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से ऑटो पलटा, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से ऑटो पलटा, छह घायल
विज्ञापन
इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के निवाड़ी गांव के सामने रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरे ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो चालक समेत छह लोग घायल हो गए।
बकेवर कस्बा निवासी ऑटो चालक मोहर सिंह रविवार शाम को औरैया की तरफ से सवारियों को लेकर बकेवर आ रहा था। तभी नेशनल हाइवे पर निवाड़ी गांव के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे ऑटो बेकाबू होकर पलट गया।
हादसे में चालक मोहर सिंह, औरैया के थाना अजीतमल, भदनैया गांव निवासी लालजीत सिंह, उनकी पत्नी संगीता देवी, महेवा निवासी छोटे, उनकी मां माया देवी, बकेवर लुधीयानी गांव निवासी सुरेश का बेटा शिवम घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को महेवा सीएचसी ले गई, जहां से डॉक्टरों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सूचना पर पहुंचे सीएमएस डा. एमएम आर्या ने डाक्टर संग घायलों का इलाज किया। थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।