फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Auto-e-rickshaw fare fixed for PET candidates

Etawah News: पीईटी के अभ्यर्थियों के लिए ऑटो-ई-रिक्शा का किराया तय

Sun, 25 Oct 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 25 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Auto-e-rickshaw fare fixed for PET candidates
इटावा। पीईटी में शामिल होने के लिए दूसरे स्थानों से जिले में आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए यातायात विभाग ने ऑटो और ई-रिक्शा का किराया निर्धारित किया है। जिले में 25, 30 अक्तूबर और 1 नवंबर को 22 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होनी है। अभ्यर्थियों को रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए निर्धारित किराया देना होगा।
विज्ञापन

यातायात विभाग की ओर से जारी सूची में परीक्षा केंद्रों की दूरी के अनुसार 10, 20 और 30 रुपये तक किराया तय किया गया है। कुछ परीक्षा केंद्र रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड से नजदीक होने के कारण वहां पहुंचने के लिए पैदल जाने का विकल्प भी दिया गया है। इससे अभ्यर्थियों को यात्रा से पहले किराये की जानकारी मिल सकेगी और मनमाना किराया वसूले जाने की स्थिति में निर्धारित दर के आधार पर शिकायत की जा सकेगी।
विज्ञापन

----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों के लिए 10 रुपये किराया
निर्धारित सूची के अनुसार शीतला प्रसाद शोरावाल बालिका इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, ज्ञानस्थली एकेडमी, एचएमएस इस्लामिया इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, पंचायत राज राजकीय महिला महाविद्यालय, कर्मक्षेत्र महाविद्यालय, पीएनबी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, थियोसोफिकल इंटर कॉलेज और शिवनारायण इंटर कॉलेज सहित शुरुआती केंद्रों के लिए रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड से 10 रुपये तक किराया निर्धारित किया गया है। राजकीय इंटर कॉलेज के लिए रेलवे स्टेशन से लगभग 200 मीटर की दूरी पैदल तय करने का विकल्प दिया गया है।

----------------------
दूर स्थित केंद्रों के लिए 20 और 30 रुपये
संत विवेकानंद सीबीएसई पब्लिक स्कूल, नारायण कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स, रेडवुड ग्लोबल स्कूल, पुलिस मॉडर्न स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल, पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल और सेवन हिल्स इंटर कॉलेज सहित अन्य केंद्रों के लिए 20 रुपये तक किराया निर्धारित किया गया है। वहीं अरिस्टोटल वर्ल्ड स्कूल, हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गुलाबबाड़ी, जनसहयोगी गर्ल्स इंटर कॉलेज और मनभावती कुंवारी जनसहयोगी इंटर कॉलेज के लिए रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड से 30 रुपये तक किराया तय किया गया है।
----------------------
मनमाना किराया मांगने पर करें शिकायत
एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यदि कोई ऑटो या ई-रिक्शा चालक निर्धारित दर से अधिक किराये की मांग करता है तो वाहन की फोटो सहित मोबाइल नंबर 9454403289 पर डिटेल उपलब्ध कराई जा सकती है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि परीक्षा केंद्र तक जाने से पहले संबंधित दूरी और निर्धारित किराये की जानकारी कर लें, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed