{"_id":"6179989e12c9bb5fa672978d","slug":"aushaudhiya-paudhe-etawah-news-knp66078985","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि वैज्ञानिक करें औषधिए पौधों का प्रचार प्रसार : साधना पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि वैज्ञानिक करें औषधिए पौधों का प्रचार प्रसार : साधना पांडेय
विज्ञापन
प्रधान वैज्ञानिक साधना पांडे इकाईयों का निरीक्षण करते हुए
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में हुई। मुख्य अतिथि प्रधान वैज्ञानिक (अटारी कानपुर) डॉ. साधना पांडेय ने दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि उपनिदेशक कृषि अभिनंदन सिंह व केंद्र के अध्यक्ष धनंजय सिंह उपस्थित रहे।
साधना पांडेय ने कृषि वैज्ञानिकों से औषधीय पौधों का प्रचार-प्रसार करने, किसानों से फसलों के साथ कीट पालन जैसे केचुआ, पशु पालन में दुधारू बकरी पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र पर क्रॉप कैकैटेरिया, तुलसी वाटिका, कृषि यंत्र शाला, वर्मी कंपोस्ट, नाडेप कंपोस्ट, एजोला उत्पादन इकाई, कृषि बागवानी पद्धति, जैविक कीटनाशी, पोषण वाटिका व एकीकृत फसल प्रणाली इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी इकाईयों को क्रियान्वित करने के लिए कहा। केंद्र के वैज्ञानिकों के किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
बैठक में कृषि वैज्ञानिकों ने अपने विषयों की प्रगति रिपोर्ट, आगामी कार्ययोजना के बारे में बताया। कार्यक्रम में डीडीएम नाबार्ड चंदन कुमार, वैज्ञानिक डॉ.एमके सिंह, डॉ.भूपेंद्र कुमार सिंह, डॉ.वीबी जायसवाल, सुनीता मिश्रा, इंजीनियर बीएस चौहान के अलावा जिला उद्यान अधिकारी डा. सुनील कुमार, इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक हैदर अली, विपणन अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह, फल संरक्षण अधिकारी विवेक पाठक, प्रबंधक जिला सहकारी बैंक राजीव त्रिपाठी के अलावा प्रगतिशील किसान आनंद कुमार, कमलेश सिंह, पूनम चौहान, रीता यादव, जगदीश यादव, रवीश यादव आदि उपस्थित रहे। आभार डॉ.एमके सिंह ने व्यक्त किया।