फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Aunt and niece arrested for hitting passengers

Etawah News: सवारियों से टप्पेबाजी करने वाली मामी-भांजी गिरफ्तार

Tue, 19 Sep 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 19 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Aunt and niece arrested for hitting passengers
इटावा। ऑटो व ई-रिक्शा से सवारियों से टप्पेबाजी करने वाली मामी-भांजी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक चोरी के रुपये से खरीदी गई कार व सोने, चांदी के जेवर बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बताया कि ग्वालियर निवासी महिला रिंकी भदौरिया 16 सितंबर को ऑटो में सवार होकर जा रही थी तभी रास्ते में उनके बैग से जेवर व नकदी चोरी हो गई थी। इस संबंध में उसने थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। सोमवार को टीटी चौराहा के पास से महिला व किशोरी को गिरफ्तार कर लिया दोनों का मामी-भांजी का रिश्ता है। तलाशी में उनके पास से दो पर्स, छह सोने की अंगूठी, दो सोने की चेन, एक जोड़ी झुमके, चांदी की पायलें व अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ में महिला ने बताया कि हरियाणा के पलवल की रहने वाली है। शहर के महेरा चुंगी के पास अपनी भांजी के साथ किराये पर रह रही थी। वह ऑटो और ई-रिक्शा से महिलाओं के पर्स से सामान चुराने की घटनाओं को अंजाम देती हैं। इसमें उसके साथ सूरज निवासी बामनी थाना खेड़ा सराय पलवल हरियाणा भी शामिल है। बरामद कार के बारे में महिला ने बताया कि उसने चोरी के रुपये से खरीदी थी। पुलिस ने कार को भी अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस उसके साथी सूरज की तलाश कर रही है। एसससपी ने बताया कि पकड़ी गई किशोरी व महिला ने एक महीना पहले सिविल लाइन थाने में तैनात आरक्षी की पत्नी के पर्स से भी जेवर ई-रिक्शा में चुराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed