{"_id":"6af5f7e848a6a1305009974d","slug":"attendants-dragged-and-beat-a-guard-over-the-delay-in-calling-a-doctor-etawah-news-c-216-1-etw1015-153005-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: डॉक्टर को बुलाने में देरी पर तीमारदारों ने गार्ड को घसीटकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: डॉक्टर को बुलाने में देरी पर तीमारदारों ने गार्ड को घसीटकर पीटा
Thu, 12 Nov 2026 11:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
बकेवर। महेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सड़क हादसे में घायल को लेकर पहुंचे तीमारदारों ने इमरजेंसी डॉक्टर को बुलाने में देरी होने पर अस्पताल के गार्ड के साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने गार्ड को घसीटकर अस्पताल के बाहर तक ले जाकर पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे महिला कर्मचारी और अन्य स्टाफ के साथ भी गाली-गलौज की गई। मारपीट की पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने गार्ड की तहरीर पर दो नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र के दरबटपुर गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह महेवा सीएचसी में गार्ड के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बकेवर थाने में दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे महेवा निवासी राघवेंद्र शुक्ला उर्फ बंटू (55) को चार-पांच लोग घायल अवस्था में लेकर अस्पताल पहुंचे थे। वहां मौजूद लोगों ने गार्ड से इमरजेंसी चिकित्सक के बारे में पूछा। इस पर धर्मेंद्र ने बताया कि डॉक्टर खाना खाने गए हैं और कुछ देर में आ जाएंगे।
आरोप है कि इसी बात पर साथ आए लोग गार्ड के साथ गाली-गलौज करने लगे और मारपीट शुरू कर दी। आरोपी उसे पीटते हुए अस्पताल के बाहर तक घसीट ले गए। गार्ड ने शोर मचाकर बचाने की गुहार लगाई तो ड्यूटी पर तैनात महिला कर्मचारी और अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता और गाली-गलौज की। गार्ड के साथ मारपीट की घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर लालपुर निवासी बॉबी शुक्ला, महेवा निवासी बाबू दीक्षित और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी विपिन मलिक ने बताया कि सीएचसी के गार्ड के साथ मारपीट करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।