फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Attempt to crush mining officer with tractor-trolley

Etawah News: खनन अधिकारी को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलने का प्रयास

Sun, 13 Aug 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 13 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Attempt to crush mining officer with tractor-trolley
इटावा। मिट्टी के अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे खनन अधिकारी पर मिट्टी खोद रहे लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाने का प्रयास किया। खनन अधिकारी ने एक ओर कूदकर जान बचाई। चालक ट्राॅली छोड़कर भाग गया। खनन टीम ने ट्राॅली और आरोपी की बाइक को थाने पर ले जाकर खड़ा कराया है। पुलिस के मुताबिक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। दोनों आरोपी सगे भाई बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर अवैध खनन की सूचना पर खनन अधिकारी प्रदीप कुमार राज टीम के साथ सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पडुआ गांव पहुंचे। जहां कुछ लोग लोडर से खनन करके ट्रैक्टर में मिट्टी भरते हुए मिले। खनन अधिकारी ने माफियाओं को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी गाली गलौज करने लगे। तनातनी के बीच उन लोगों ने अधिकारी पर ट्रैक्टर व लोडर चढ़ाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

खनन अधिकारी व उनकी टीम ने सड़क किनारे कूदकर जान बचाई। इसके बाद आरोपी मौके पर बाइक और ट्राॅली छोड़कर भाग गए। खनन विभाग की टीम ने बाइक और ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया। खनन अधिकारी ने सिविल लाइन थाने में प्रीतम यादव और अवनेश यादव निवासी जवाहरपुर उक्त थाना क्षेत्र के खिलाफ सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करना, मिट्टी का अवैध खनन व परिवहन करना व डरा धमका कर चोट पहुंचाने का प्रयास करने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि प्रीतम को गिरफ्तार कर लिया गया है। अवनेश को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि खनन अधिकारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed