फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   attack on police, stone throwing, firing, SO injured

पुलिस बल पर पथराव, फायरिंग, एसओ भर्ती

Sun, 11 Jan 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 11 Jan 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
attack on police, stone throwing, firing, SO injured

दरोगा को पीटने वालों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर अराजकत्वों ने हमला बोल दिया। पुलिस टीम को घेरकर छतों से पत्थर बरसाए गए। सीओ सिटी की सरकारी गाड़ी सहित मोहल्ले में ही लगे एटीएम का शीशा तोड़ दिया। तीन-चार राउंड फायरिंग भी की।

विज्ञापन


पुलिस बल जान बचाकर भागा तो अराजकतत्वों ने काफी दूर पथराव करते हुए उनका पीछा किया। हमले में सिविल लाइन थानाध्यक्ष सहित एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि आधा दर्जन पुलिसकर्मी चुटहिल हुए। एसओ की हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई रिम्स के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के तकिया आजादगान स्थित एक प्लाट पर दबंगों ने कब्जा करने की नीयत से शनिवार की दोपहर उत्पात मचाया था। इसकी सूचना पर कोतवाली के एसएसआई श्यामवीर सिंह दो सिपाहियों के साथ पुलिस जीप से मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ने पूछताछ शुरू की ही थी कि समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने एसएसआई और सिपाहियों को पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों को भारी पड़ता देख उस समय पुलिस वहां निकल आई। इसके बाद रात करीब पौने 11 बजे क्राइम ब्रांच, कोतवाली और सिविल लाइन थाने का फोर्स एसएसआई के साथ मारपीट के आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर पहुंचा।

रात के समय पुलिस फोर्स को देख समुदाय विशेष के लोग इकट्ठा होने लगे। पुलिस ने मारपीट के मुख्य आरोपी को पकड़कर जीप में बैठा लिया। यह देख घरों की छतों पर खड़े लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। कुछ लोग गली के मुहाने पर खड़े हो गए, जिससे पुलिस जीप को बाहर न ले जा सके।

इसके बाद अंधेरे का फायदा उठाकर अराजकतत्वों ने जमकर पथराव किया। इस दौरान गली के मुहाने पर लोगों की भीड़ ने पुलिस कर्मियों को रास्ता रोके रखा। इसी बीच एक छत से फेंकी गई ईंट सिविल लाइन थानाध्यक्ष विनोद यादव के सिर में लगी। उनका सिर फट गया और वह वहीं गिर पड़े।

सिपाही दिलीप यादव भी पथराव में घायल हो गया। यह देख पुलिस बल ने आरोपी युवक को छोड़कर किसी तरह गली से भागकर जान बचाई। अराजकतत्वों ने काफी दूर तक पथराव करते हुए पुलिसकर्मियों का पीछा किया। तीन-चार राउंड फायर भी किए गए।

हमलावरों ने मेन रोड पर खड़ी सीओ की सरकारी गाड़ी पर पथराव करके उसका शीशा तोड़ दिया। पास ही एक एटीएम पर पथराव करके उसके शीशे भी तोड़ डाले। तब तक वहां पहुंचे ब्रो मोबाइल के दो सिपाही भीड़ के बीच फंस गए। अराजकतत्वों ने अकेला पाकर उन्हें पीटा।

यह सारा बवाल रात करीब साढ़े 12 बजे तक चलता रहा। गंभीर रूप से घायल एसओ सिविल लाइन सहित सिपाही दिलीप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिर में गंभीर चोट होने पर थानाध्यक्ष को रिम्स सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। एसएसपी राकेश सिंह ने बताया कि हमलावरों को छोड़ा नहीं आएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


उपद्रवियों पर रिपोर्ट
पुलिस टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल बलवीर सिंह गौर की ओर से नौ नामजद तथा 30-35 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed