{"_id":"58ab1c834f1c1b0953b234f9","slug":"attack-incedent-took-place-due-to-some-people-says-shivpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ लोगों के इशारे पर किया गया हमला : शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ लोगों के इशारे पर किया गया हमला : शिवपाल
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 20 Feb 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल यादव
- फोटो : शिवपाल यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान वाले दिन मुलायम के कुनबे ने भले ही एकजुट होने का दम भरा लेकिन शिवपाल सिंह यादव के तेवराें ने हवा का रुख एक बार फिर बदल दिया है। उन्हाेंने जसवंतनगर में सपा समर्थकों पर हुए लाठीचार्ज के बाद जो बयान दिया, उससे लगता है कि उनके दिल में गुबार कायम है। वोटिंग के दौरान उनके काफिले पर हुए हमले पर कहा कि कुछ लोगों के इशारे पर ऐसा किया गया। बोले कि, अब लखनऊ में जाकर भविष्य की रणनीति तैयार करेंगे। आगे होने वाले विभिन्न चरणाें के चुनाव में भाजपा को हराने के लिए काम करेंगे।
सोमवार को सैफई में मीडिया से बातचीत में शिवपाल सिंह ने कहा लखनऊ जाकर आगे क्या करना है और कैसे भाजपा को हराना है, इसकी रणनीति तैयार करेंगे। कहा कि शराब माफिया और भितरघात करने वालों ने कुछ लोगों के इशारे पर काम किया। जांच के बाद सब सामने आ जाएगा। समय आने पर सबक सिखाया जाएगा। जब आचार संहिता लगी होती है तो अधिकारी निरंकुश हो जाते हैं।
गौरतलब है कि इस विधानसभा चुनाव में भितरघाती वायरस ने समाजवादी पार्टी को इस प्रकार जकड़ लिया है कि हर नेता इससे पीड़ित दिख रहा है। सपा के प्रभाव क्षेत्र इटावा, औरैया, मैनपुरी जिलों की विधानसभा सीटों पर हर कोई असमंजस में है।