{"_id":"61a7c43bb6e9f6467e4a74ab","slug":"atmhatya-etawah-news-knp667167574","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी घर से गई तो ट्रक चालक ने खुद को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी घर से गई तो ट्रक चालक ने खुद को गोली मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई। थानाक्षेत्र के तिलोकपुर गांव में बुधवार को एक ट्रक चालक ने घर के बाहर खुद को तमंचे से गोली मार ली। माथे पर गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि ट्रक चालक ने एक युवती से प्रेम विवाह किया था। शादी से बाद से पति-पत्नी में छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता था। बुधवार को भी दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। उसके बाद पत्नी बच्ची को छोड़कर घर से कहीं चली गई थी। इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
तिलोकपुरा गांव निवासी सतीश यादव (30) ने औरैया जिले की रुबी उर्फ राजकुमारी से चार साल पहले प्रेम विवाह किया था। उसके दो साल की बेटी मोनी है। परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही रूबी व सतीश में छोटी-छोटी बात को लेकर आपस में विवाद होता रहता था। कई बार दोनों को समझाया भी गया। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। उसके बाद रुबी बच्ची को छोड़कर घर से कहीं चली गई। सतीश ने पत्नी की हर संभावित स्थान पर खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बच्ची को लेकर काफी देर तक इधर-उधर घूमता रहा।
इसके बाद सतीश घर लौट आया। परेशान सतीश ने अपनी बच्ची के सिर पर तमंचा रखकर गोली मारने की धमकी दी। कहा कि वह खुद को गोली मार लें या बच्ची को मार डाले। परिवार व आस-पास के लोगों ने उसे समझा कर शांत कराया। उसके कुछ देर बाद ही सतीश ने अपने घर के बाहर खुद को तमंचेे से गोली मार ली। माथे पर गोली लगते ही वह खडंजे पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर परिवार व आस-पास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पर सीओ सैफई विजय कुमार व थाना प्रभारी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अफसरों ने जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त तमंचे को कब्जे में ले लिया। सीओ का कहना है कि रुबी से पूछताछ के बाद साफ हो सकेगा कि उसका पति से किसी बात पर विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
वारदात में प्रयुक्त तमंचा सतीश कहां से लाया था। किससे और कितनी कीमत में तमंचा खरीदा था। इन बिंदुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है।