फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   atm me ghuse badmaso ne kiya chori ka pryayyas

एटीएम में घुसे बदमाशों ने किया चोरी का प्रयास

Sat, 22 Aug 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
atm me ghuse badmaso ne kiya chori ka pryayyas
भरथना। कस्बे में बालूगंज मुख्य मार्ग किनारे लगे एटीएम में घुसे बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया। मशीन के निचले हिस्से का फाइवर कवर का लॉक क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे कर्मियों ने एटीएम मशीन और उसके सभी लॉक सुरक्षित होने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात बालूगंज मार्ग के किनारे मोहल्ला ब्रह्मनगर के मोड़ पर रोहित यादव के आवासीय परिसर में लगे इंडिया-वन एटीएम में घुसे बदमाशों ने चोरी करने का प्रयास किया। बदमाश एटीएम का लॉक नहीं तोड़ सके और बैरंग लौट गए। सुबह 5 बजे के करीब गृहस्वामी रोहित कुमार जब दूध लेने के लिए घर से निकले तो एटीएम के फाइवर कवर खुला देखकर पुलिस व एटीएम की देखरेख कर रही कंपनी के कर्मचारी को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर मौका मुआयना कर एटीएम का शटर बंद कर दिया। इसके बाद करीब दोपहर डेढ़ बजे बीटीआई कंपनी के फील्डकर्मी अखिलेश कुमार ने पुलिस की मौजूदगी में एटीएम मशीन की पड़ताल की। उन्होंने बताया कि मशीन के सभी लॉक सुरक्षित हैं, निचले हिस्से में फाइवर कवर का लॉक मामूली क्षतिग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed