फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   At the Gurdwara Darbar sentence, coined the term recommendation

गुरुद्वारा में दरबार सजा, गूंजा शबद-कीर्तन

Wed, 13 Apr 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 13 Apr 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
At the Gurdwara Darbar sentence, coined the term recommendation
शबद कीर्तन प्रस्तुत करते रागी जत्था। - फोटो : अमर उजाला
उत्साह, उमंग, खुशियों और संकल्प का त्योहार खालसा साजना दिवस बैसाखी हर्षोल्लास से मनाया गया। गुरुद्वारा श्री तेग बहादुर सिंह में बुधवार को अखंड पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। दरबार सजा और रागी जत्थों ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। दिन भर चले कार्यक्रम में गुरु दरबार के दीवान के बाद लंगर का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने पंगत में बैठकर लंगर छका।
विज्ञापन



बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारा में भव्य सजावट की गई। रंग बिरंगी विद्युत झालरों की अद्भुत छटा देखते ही बन रही थी। वहीं, गुरुद्वारा में नवजात बच्चों का नामकरण कराकर बच्चों को अमृतपान कराया गया। गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी भाई राजेंदर सिंह ने नवजात बच्चों का नामकरण किया व उनको अमृतपान कराया। गुरुद्वारा में चल रहे अखंड पाठ की सेवा सरदार गुरुदेव सिंह व सिमरजीत सिंह ने की।
विज्ञापन



सभी को खजांची सरदार तरनजीत सिंह व सचिव सरदार गुरु वचन सिंह ने सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह कालड़ा ने बताया कि बैसाखी समृद्धि, खुशियाें और संकल्प का त्योहार है। वर्ष 1699 में आज ही के दिन खालसा पंथ की स्थापना हुई थी। श्री गुरु गोविंद सिंह ने बैसाखी के विशाल समागम में कौम के लिए शहीदी के जज्बे की पांच सिखों की परीक्षा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



गुरु और सिख धर्म के प्रति पांच सिखों की निष्ठा और समर्पण देते हुए गुरु साहिब ने उन्हें अमृत छकाया और पांच प्याराें को नाम दिया। पांच प्यारों को अमृत छकाने के बाद गुरु साहिब ने स्वयं भी पांच प्यारों से अमृत ग्रहण किया। अमृत छकाना एक तरह से धर्म और देश के खातिर कुर्बानी के लिए तैयार रहने के लिए संकल्प था।  उधर, श्री गुरु तेग बहादुर साहब मार्केट कमेटी के तत्वावधान में बैसाखी पर्व को धूमधाम से मनाया गया और प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed