{"_id":"56fac8004f1c1b5c51f00368","slug":"at-the-conclusion-of-urs-kwwalon-tied-the-heck","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्स के समापन पर कव्वालों ने समां बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्स के समापन पर कव्वालों ने समां बांधा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 29 Mar 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
उर्स में शिरकत करते हिंदू व मुस्लिम समाज के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव भरतपुर खुर्द में 51 वें उर्स शरीफ में हजरत हाजी हाफिज वारिस अली शाह की दरगाह पर बड़ी संख्या में हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों ने चादर चढ़ाई। तीन दिवसीय उर्स के समापन पर कव्वाली कार्यक्रम में जानेमाने कव्वालों ने एक से एक बेहतरीन कव्वाली सुनाकर सबका मन मोह लिया।
शमशाबाद के शमाइल साबरी एंड पार्टी ने ‘कोई तो मोहब्बत करता होगा, कोई तो चुपके रोता होगा’ सुनाकर महफिल में समां बांधा। इसके बाद फर्रुखाबाद से आए मुन्ना एंड पार्टी ने ‘ये दुनियां तुझे कुछ नहीं देने वाली, मोहम्मद के दर पर आजा सवाली’ पेश किया।
गुरसहायगंज के जहीर निजामी पार्टी ने ‘वारिस तेरी महफिल में दीवाने आते हैं’ पेश किया। कव्वाली के इस कार्यक्रम का श्रोताओं ने पूरी रात खूब लुत्फ उठाया। उर्स में सुबह 4:13 बजे मौलवी तूफानी शाह वारसी देवाशरीफ ने कुल कराया।
विज्ञापन
कव्वाली कार्यक्रम शुरू होने के पहले ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जयराज सिंह यादव व ग्राम प्रधान राजीव गुप्ता ने हजरत हाजी हाफिज वारिस अली शाह की दरगाह पर चादर चढ़ाई। इस अवसर पर जयराज सिंह यादव ने दरगाह पर सीसी सड़क एवं कुछ दूर पर शौचालय निर्माण का वादा किया।
इस मौके पर हिंदू मुस्लिम कौमी एकता के शमशाद वारसी के अलावा जमील अहमद, शकील वारसी, शाहिद वारिस, फिरोज खान, अब्दुल वारिस, दीनअली, आबिद खान व अहमद अली आदि मौजूद रहे।