{"_id":"4b093fa4d3212daf39ec1e8214337c91","slug":"asp-in-the-incident-escaped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल-बाल बचे औरैया के एएसपी, ट्रक की टक्कर से दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल-बाल बचे औरैया के एएसपी, ट्रक की टक्कर से दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 20 May 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट इनोबा में परिवार समेत दिल्ली जा रहे औरैया जिले के एएसपी हादसे का शिकार हो गए। टायर बर्स्ट होने से गाड़ी अनियंत्रित होकर दस फीट गहरे गड्डे में जा गिरी। यह महज संयोग रहा कि गाड़ी पलटी नहीं, जिससे किसी के भी खरोंच तक नहीं आई। बाद में क्रेन से गाड़ी को गड्डे से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
यह हादसा बुधवार शाम करीब पांच बजे हुआ। औरैया एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ छुट्टी लेकर दिल्ली जा रहे थे। औरैया से इटावा की ओर आते समय बकेवर हाईवे के बाईपास पर उनकी गाड़ी का टायर अचानक बर्स्ट हो गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर अपनी लेन के साइड में ही हाईवे के नीचे एक दस फीट गड्डे में जा गिरी।
विज्ञापन
गाड़ी न पलटने से उसमें बैठे एएसपी समेत किसी अन्य के कोई चोट नहीं पहुंची। हादसे की सूचना पर अजीतमल कोतवाली प्रभारी केडी यादव और बकेवर हाईवे मोबाइल मौके पर पहुंची। क्रेन और एंबुलेंस को मंगाया गया। आसपास के लोगों के सहयोग से इनोबा को गड्डे से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
उधर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कालोनी के पास हाईवे पर ट्रक की टक्कर से कार सवार घायल हो गए। घायल सड़क पर ही तड़पते रहे। बाद में किसी तरह दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।
कानपुर से मथुरा जा रहे रामरूप और मिथलेश की कार को दोपहर में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। सड़क पर दोनों तड़पने लगे। वहीं पर तैनात सिपाही आया और घायलों को अस्पताल पहुंचने के लिए कुछ नहीं किया। उसकी स्थानीय लोगों से कहासुनी हो गई।
बाद में वाहन से दोनों को अस्पताल भेजा गया। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक चालक वाहन समेत भाग निकला।