फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ashok resign, suneel becomes sp district chief

अशोक ने दिया इस्तीफा, सुनील बने सपा जिलाध्यक्ष

Wed, 23 Nov 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 23 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
ashok resign, suneel becomes sp district chief
अशोक यादव - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने पार्टी में गुटबाजी का आरोप लगा बुधवार दोपहर इस्तीफा दे दिया। प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने देर शाम अशोक का इस्तीफा स्वीकार करते हुए सुनील यादव को नया जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया। इस दौरान अशोक यादव ने गुटबाजी का आरोप लगाया है। पार्टी कार्यालय पर अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए उन्होंने बताया कि वह अनुभवी और पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को पार्टी कार्यालय में अशोक यादव ने ककहा कि जिलाध्यक्ष का दायित्व संभालते हुए उन्होंने पार्टी के हर कार्यक्रम को सफल बनाया है। वह अब दोबारा जिलाध्यक्ष नहीं बनेंगे। पार्टी के अंदर सक्रिय कुछ लोगों की वजह से वह मानसिक तनाव नहीं सह पा रहे थे। बीते दो महीनों में जिले की गुटबाजी की खबर ऊपर तक पहुंच गई। उन्हें इसकी जानकारी हुई। जिसके बाद जिलाध्यक्ष पद छोड़ने का निश्चय कर लिया। पार्टी हाईकमान को भेजे पत्र में उन्होंने सभी शीर्ष नेताओं को धन्यवाद दिया। निवेदन किया है कि उनका त्यागपत्र स्वीकार किया जाए। लेकिन उनके द्वारा गठित जिला कार्यकारिणी, विधानसभा व ब्लाक कार्यकारिणी को यथावत रखा जाए। उन्हें यकीन है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव व उनके परिजनों का स्नेह पूर्ववत मिलता रहेगा।
विज्ञापन



11 साल जिलाध्यक्ष रहे अशोक
भरथना निवासी अशोक यादव ने जून 2005 में सपा की कमान संभाली थी। अब तक सिर्फ एक साल के लिए वह जिलाध्यक्ष पद से दूर से रहे। उनके स्थान पर जून 2013 से जून 2014 तक राजीव यादव सपा जिलाध्यक्ष रहे। पिछले दिनों जब शिवपाल यादव एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच तनाव हुआ था तो वह पहले दिन शिवपाल के समर्थन में नजर आए थे। हालांकि बाद में पार्टी की एकजुटता की बात करने लगे। अचानक उनके इस्तीफे को लेकर तरह- तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि पार्टी से जुड़े कुछ नेताओं का कहना है कि अशोक को प्रदेश कार्यकारिणी में समायोजित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कौन हैं सुनील यादव
इटावा शहर निवासी सुनील यादव पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता के रूूप में भूमिका निभाते रहे हैं। इससे पहले वह समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। जिले में कार्यकर्ताओं एवं आम जनता के बीच उनकी साफ सुथरी छवि है। युवाओं के बीच काम करने का उन्हें लंबा अनुभव है। उनकी सक्रियता को देखते हुए जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि सपा प्रदेश अध्यक्ष ने सिर्फ जिला अध्यक्ष के पद पर ही परिवर्तन किया है। शेष कार्यकारिणी यथावत बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed