फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ash seven shops, shopkeepers burned alive

सात दुकानें राख, दुकानदार जिंदा जला

Thu, 31 Mar 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Thu, 31 Mar 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Ash seven shops, shopkeepers burned alive
शार्ट सर्किट से लगी आग से जली दुकानें - फोटो : अमर उजाला
सैफई थाने के सामने लकड़ी के खोखे (दुकान) में बुधवार को तड़के आग लग गई। शार्ट सर्किट से लगी इस आग की चपेट में आकर एक-एक कर सात दुकानें राख हो गईं। एक दुकान के अंदर सो रहे चाट विक्रेता की मौत हो गई। इस अग्निकांड में दुकानदारों का कई लाख का नुकसान हुआ है। बिजली विभाग के प्रति आक्रोश व्यक्त जताते हुए आसपास के लोगों ने इटावा-मैनपुरी मार्ग पर सुबह सात बजे जाम लगा दिया।
विज्ञापन



सीओ और एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया बुझाया, तब करीब आधा घंटे बाद जाम खत्म हो सका। उधर, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  ने मरने वाले चाट विक्रेता के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता के अलावा अन्य पीड़ितों की मदद की घोषणा की है। सैफई प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को तड़के थाने के सामने लकड़ी के खोखे (दुकान) में आग लग गई। देखते ही देखते वहां रखी सात दुकानें आग की लपटों की चपेट में आ गईं और धू-धू कर जलने लगीं।
विज्ञापन



सैफई के पुलिस उपाधीक्षक अरुण दीक्षित की सूचना पर फायर ब्रिगेड के उपाधीक्षक शिवदयाल शर्मा दमकलों के साथ मौके पर पहुंचे और आग को काबू में किया। इसी बीच दुकानों में रखे गैस सिलेंडरों के फटने से फिर से आग लग गई। एक-एक कर तीन सिलेंडरों के विस्फोट से आग भड़क उठी। सैफई के पुलिस उपाधीक्षक अरुण दीक्षित ने बताया चाट विक्रेता  वीरेंद्र सिंह निवासी नगला झाल थाना कुर्रा मैनपुरी रात में अपने खोखे में ही सो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



  आग लगने के कारण उसकी मौत हो गई है। उधर, अफसरों ने तड़के हुए इस हादसे के बारे में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने हादसे में मारे गए चाट विक्रेता वीरेंद्र सिंह के परिजनों को पांच लाख की सहायता और अन्य पीड़ित दुकानदारों आर्थिक सहायता देने के निर्देश अफसरों को दिए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed