{"_id":"5f16f43e8ebc3e9faf5b1944","slug":"as-soon-as-the-market-opened-on-trial-the-crowd-gathered-jammed-etawha-news-knp5723883102","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रायल पर बाजार खुलते ही उमड़ी भीड़, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रायल पर बाजार खुलते ही उमड़ी भीड़, लगा जाम
विज्ञापन
फोटो संख्या 18 बजाजा लाइन में दुकानों पर खरीददारी करते लोग
- फोटो : ETAWHA
अनलॉक में दोनों ओर की दुकानें खोलने के ट्रायल के पहले दिन मंगलवार को ही व्यवस्था गड़बड़ा गई। दोपहर होते ही बाजार में भीड़ नजर आई।
साबितगंज, होमगंज, बजाजा लाइन, पक्की सराय तिकोनिया में जाम लग गया। बाजार में कुछ लोग ऐसे दिखाई पड़े जो बिना मास्क लगाए थे। ज्यादातर दुकानदारों का कहना था कि बाजार में भीड़ तो बढ़ी लेकिन खरीदारी नहीं।
दरअसल, अनलॉक के दौरान एक दिन छोड़कर एक तरफ की दुकानें खोलने का नियम है। कारोबार को लेकर व्यापारियाें ने डीएम से दोनों तरफ की दुकानें खोलने देने की मांग की थी।
इस पर डीएम ने दो दिन के ट्रायल के तहत दोनों ओर की दुकानें खोलने की इजाजत दी है। वहीं दुकानदार अभी असमंजस की स्थिति में हैं।
हालांकि सभी दबी जुबान से कह रहे हैं बकरीद और रक्षाबंधन का त्योहार करीब है। ऐसे में उन्हें कारोबार को पटरी पर लाने की इजाजत मिलनी चाहिए।
होमगंज के सराफा बाजार में दोनों ओर की दुकानें खुलीं। फल के ठेले वाले ही पास खड़े हुए थे। कुछ दुकानों के बाहर दूसरी काफी संख्या में बाइकें खड़ीं थीं। कुछ लोग ऐसे थे जो बिना मास्क लगाए हुए थे। सब्जी मंडी में विक्रेता न तो खुद मास्क लगाए थे।
विज्ञापन
पक्की सराय में पटरी दुकानदारों के दोनों ओर दुकानें लगाने की वजह से जाम तक लगा रहा। इस दौरान भीड़ अधिक होने पर सोशल डिस्टेंस का नियम भी धराशायी हो गया। पिछले कुछ दिनों से यहां लगने वाले बाजार पर किसी की नजर नहीं पड़ी। कुछ दुकानें रोज ही लगी नजर आती हैं।
राजागंज बाजार में फल, सब्जी की दुकानें व ठेले वालों के सड़क पर आ जाने से जाम लगा। दोपहर को यहां लोहा कारोबार से जुड़ी दुकानें भी खुलीं। बावजूद इस बाजार की बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया गया। प्रशासन और व्यापार मंडल की अपील के बावजूद लोग बिना मास्क लगाए घूमते दिखाई दिए।
बजाजा लाइन में कपड़े, महिलाओं के सौंदर्य और ज्वैलरी आदि की दुकानें हैं। लिहाजा बड़ी संख्या में खरीदारी करते लोग नजर आए। भीड़ देख दुकानदार भी खुश नजर आए। हालांकि दूसरी पटरी पर सामान बेचने वाले दुकानों के बाहर सामान बेचने में लगे रहे।
एक ओर सारा कुछ कोरोना की वजह से हो रहा है। बावजूद इसके साबितगंज में दुकानदार भी बेखबर दिखाई पड़े। कहीं पर तो बिना मास्क लगाए दुकानदार और खरीदार दोनों नजर आए। दोपहर में लोग बड़ी संख्या में बिना मास्क लगाए घूमते नजर आए। जबकि, कुछ दुकानदार अपने मास्क को या काउंटर पर रखे थे या फिर गर्दन पर लटकाए हुए थे।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बाजार में घूम कर दुकानदारों से प्रशासन के नियम कानून का पालन करने के अपील की। अध्यक्ष अनंत प्रताप अग्रवाल व अन्य पदाधिकारियों ने दुकानों में लोगों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के साथ दुकानदारों व ग्राहकों से बीमारी से लड़ने के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन करने व मास्क लगाने की अपील की।
इकदिल के बाजारों का नायब तहसीलदार अवनीश कुमार ने निरीक्षण किया। इसी दौरान इकदिल के पांच दुकानदारों पर नियमों के उल्लंघन करने पर जुर्माने के तहत 500 रुपये की रसीद काटी। इस दौरान इकदिल नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार मौर्य, लेखपाल विद्यासागर व पुलिस बल साथ रहा।