{"_id":"5e078cec8ebc3e87e200faab","slug":"arto-invoices-65-vehicles-etawha-news-knp5349680142","type":"story","status":"publish","title_hn":"65 वाहनों को एआरटीओ ने किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
65 वाहनों को एआरटीओ ने किया चालान
विज्ञापन
इटावा। ओवरलोड वाहनों को लेकर की जा रही कार्रवाई के दौरान शनिवार को अभियान चलाकर 65 वाहनों का चालान किया गया।
एआरटीओ सौरभ कुमार ने ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार को हाईवे समेत शहरीय क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। जांच अभियान के अंतर्गत उन्होंने 28 वाहनों को रोककर उनके वाहन संबधी दस्तावेजों की जांच की। दस्तावेज पूरे न मिलने पर वाहनों का चालान कर दिया। पीटीओ अरविंद कुमार जैसल ने इस जांच अभियान के अंतर्गत 37 वाहनों को रोका।
वाहनों को चलाते समय नियमों और दस्तावेजों को न रखने पर उनका चालान कर दिया गया। एआरटीओ ने कहा कि वाहनों को लेकर चालक निरंतर लापरवाही बरत रहे हैं। चलाते समय सीट बेल्ट व हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। वाहन चलाते समय लाइसेंस समेत अन्य दस्तावेज पूरे होने चाहिए। ओवरलोड वाहन का संचालन किसी भी सूरत में न करें।