फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Arslan praised the government on his return home

घर वापसी पर अर्सलान ने सरकार को सराहा

Mon, 07 Mar 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Arslan praised the government on his return home
अपने आवास पर पिता इदरीस अंसारी के साथ अर्सलान - फोटो : ETAWAH
इटावा/बकेवर। शहर के आलमपुरा मोहल्ला में रहने वाले पूर्व सभासद इदरीश का बेटा अर्सलान रविवार को यूक्रेन से घर आ गया। उसके वापस आने पर माता-पिता की खुशी का ठिकाना न रहा। घर वाले दिन-रात अर्सलान की वापसी का इंतजार कर रहे थे। अर्सलान ने जैसे ही बताया कि सरकार की मदद से वह घर पहुंच पाया है तो पिता इदरीश ने भारत सरकार को धन्यवाद देते हुए मदद के लिए सराहा।
विज्ञापन

अर्सलान यूक्रेन में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई करने के लिए खारकीव शहर में था। युद्घ छिड़ने के बाद वहां माहौल काफी खराब हो गया। अर्सलान ने बताया कि हम लोग जैसे-तैसे वहां से सुरक्षित निकल सके।
विज्ञापन

भारत सरकार ने इस कार्य में काफी मदद की। सरकार की मदद से वह आसानी से अपने परिवार के बीच पहुंच सका। इधर, यूक्रेन से अपने घर बकेवर पहुंचा शुभ पाठक माता-पिता से मिलकर बेहद खुश हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वतन वापसी को उसने अपनी दूसरी जिंदगी बताया। कहा कि यूक्रेन में रहते हुए हमलों के दौरान यह लग रहा था पता नही घर पहुंच भी पाएंगे या नहीं। धमाकों की आवाज कमरे और बंकर में सुनाई देते ही अजीब सा डर लगता था।
बता दें कि कस्बा बकेवर के आजाद नगर मोहल्ला निवासी मनोज पाठक और शिक्षिका विजया का पुत्र शुभ यूक्रेन में एयरोस्पेस से बीटेक कर रहा था। दो साल की पढ़ाई हो चुकी थी।

शुभ ने बताया कि एयरोस्पेस से बीटेक के लिए मात्र चुनिंदा कॉलेज ही हैं। भारत में एयरोस्पेस से अभी काफी स्कोप नहीं है परंतु आगे आने वाले समय में एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी का काफी भविष्य होगा।
शुभ के घर पहुंचने पर चेयरमैन बकेवर विनोद दोहरे ने शुभ के घर पहुंचकर हालचाल लिया।

शुभ पाठक माता-पिता के साथ

शुभ पाठक माता-पिता के साथ- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed