{"_id":"5eee50e28ebc3e42bc5b30eb","slug":"arrested-with-top-ten-crooks-including-looted-mobile-phones-etawha-news-knp566666964","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटे मोबाइल फोन समेत टॉप टेन बदमाश साथी समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटे मोबाइल फोन समेत टॉप टेन बदमाश साथी समेत गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो संख्या 08 सिविल लाइन थाना पुलिस की गिरफ्त में टॉप टेन अपराधी
- फोटो : ETAWHA
इटावा। जिले की टॉप टेन सूची के शातिर बदमाश को पुलिस ने उसके साथी समेत गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इनका तीसरा साथी भाग निकला। दोनों बदमाशों पर फ्रेंड्स कालोनी, सिविल लाइन और बलरई थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनके पास से पुलिस ने लूटे हुए तीन मोबाइल और तमंचा बरामद किया है। दोनों बदमाशों ने बलरई और सिविल लाइन क्षेत्र में दो लूट की वारदातें स्वीकारी हैं।
शुक्रवार रात आईटीआई चौराहे पर चेकिंग के दौरान सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह को सूचना मिली थी कि हाईवे सर्विस रोड पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास अवैध असलहा लिए कुछ लोग दिखे हैं। सीओ सिटी वैभव पांडेय ने एसओजी प्रभारी सत्येंद्र यादव, सर्विलांस प्रभारी बीके सिंह और थाना पुलिस के साथ दबिश दी तो दो को दबोच लिया गया लेकिन तीसरा भाग निकला।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इनमें एक फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र का टॉप टेन अभियुक्त कोकपुरा मोहल्ला निवासी अतुल पुत्र अशोक कुमार है। दूसरा भी इसी मोहल्ले का आकाश पुत्र विनोद है। पूछताछ में बताया कि लूट के मोबाइल ऑनलाइन बेचा करते हैं।
विज्ञापन
बदमाशों ने यह भी बताया कि बरामद मोबाइल फोन लूट की दो वारदातों के हैं। 28 फरवरी को बलरई थाना क्षेत्र में जाखन गांव के पास पाठक विद्यालय के सामने वारदात की थी।
दिल्ली से नगलातौर गांव लौटते व्यक्ति से जेवर, दो मोबाइल फोन व पांच हजार रुपये लूटे थे। इसी प्रकार 19 जून को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तहत नुमाइश चौराहे से डीएम चौराहे के बीच एक व्यक्ति को लूटा था। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अतुल पर फ्रेंड्स कालोनी थाना में नौ, सिविल लाइन में तीन और बलरई थाना में लूटपाट, गैंगस्टर आदि के कुल 13 जबकि उसके साथी आकाश पर इन्हीं थानों में पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।
संवाद न्यूज एजेंसी लवेदी के अनुसार, थाना पुलिस ने शनिवार को टॉप टेन अभियुक्त को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अमान सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर नवादाखुर्द गांव की बंबा पुलिया से इसी गांव के टॉप टेन अपराधी शनि पुत्र मुनेंद्र सिंह को तमंचा और दो कारतूस के साथ पकड़ा है। उसके खिलाफ लवेदी व बकेवर थानों में हत्या के प्रयास, अपहरण, मारपीट, गुंडा एक्ट के तहत कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं।