फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   arrested with 54 thousand fake currency

54 हजार की नकली करेंसी सहित गिरफ्तार

Sun, 28 Dec 2014 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 28 Dec 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
arrested with 54 thousand fake currency

थाना क्षेत्र के परशुपुरा पशु बाजार से पुलिस ने 54 हजार रुपये की नकली करेंसी के साथ एक युवक को पकड़ लिया। उसका एक साथी भाग निकला।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष जेपी पाल ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि परशुपुरा बाजार में जाली नोटों के साथ दो युवक मौजूद हैं। वे नकली नोटों से जानवर खरीदने की फिराक में हैं। एसएसआई इंद्रपाल सरोज ने छापा मारकर एक युवक को दबोच लिया।

उसका साथी बच निकला। पकड़े गए युवक ने अपना नाम रामू सिंह भदौरिया पुत्र जसराम सिंह निवासी गांव हंसपुर थाना मेंहगांव जिला भिंड मध्य प्रदेश बताया। भागे हुए साथी का नाम वीरे उर्फ वीरेंद्र शर्मा पुत्र राधाचरन निवासी बुआ का पुरा थाना अंबाह जिला मुरैना बताया।
विज्ञापन


पुलिस ने उसके पास से एक हजार रुपये के 54 नोट बरामद किए हैं।
थानाध्यक्ष ने बताया कि ये युवक नकली नोटों से मवेशी खरीदने आए थे। उन्होंने एक व्यक्ति से भैंस खरीद भी ली थी, लेकिन तभी वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

पकड़े गए युवक ने बताया कि उसका साथी वीरे रुपये लेकर आया था। उसे यह जानकारी नहीं है कि वह कहां से रुपये लेकर आया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed