{"_id":"6ad50e85598dc84e9307040a","slug":"arogya-mela-left-in-the-hands-of-pharmacists-patients-faced-difficulties-etawah-news-c-216-1-etw1005-151699-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: फार्मासिस्ट के भरोसे रहा आरोग्य मेला, मरीजों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: फार्मासिस्ट के भरोसे रहा आरोग्य मेला, मरीजों को हुई परेशानी
Sun, 18 Oct 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो 28 : पीएचसी बहादुरपुर में मरीज को दवा लिखते फार्मासिस्ट सुनील कमार। संवाद
इटावा। जिले के 35 पीएचसी पर आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें 822 मरीजों ने आरोग्य मेले में इलाज करवाया। इसमें सबसे अधिक 394 पुरुष, 274 महिला व 154 बच्चों ने इलाज करवाया। आरोग्य मेले में सबसे अधिक वायरल बुखार, खांसी, जुकाम व त्वचा रोग के मरीज अधिक पहुंचे। डॉक्टर ने जांच करवाने के बाद मरीजों को दवाएं दीं। साथ ही बदलते मौसम में मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर में डॉक्टर के न होने पर फार्मासिस्ट ने मरीजों की समस्याएं सुनकर उन्हें दवाएं दीं।
-- -- -- -- -
फार्मासिस्ट ने संभाली जिम्मेदारी, पांच मरीज पहुंचे
लवेदी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर में आरोग्य मेले में डॉक्टर न होने से फार्मासिस्ट के भरोसे रहना पड़ा। आरोग्य मेले में डॉक्टर न होने से महज पांच मरीज ही इलाज कराने पहुंचे। इनमें बुखार, खांसी, जुकाम व बदन दर्द की शिकायत वाले मरीज रहे। फार्मासिस्ट सुनील कुमार ने मरीजों की समस्याएं सुनकर उन्हें दवाइयां दीं। वहीं, यहां तैनात डॉ. धर्मपाल ने बताया कि करीब दो माह पहले उनकी तैनाती हुई थी। उनका अभी तक वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
-- -- -
12 वायरल के निकले रोगी
उदी। बढ़पुरा विकासखंड के अजबपुर गांव में रविवार को आरोग्य मेले में 17 मरीज पहुंचे। इनमें 12 मरीज वायरल, दो खांसी-जुकाम और तीन मरीज ब्लड प्रेशर की समस्या से संबंधित थे। डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।
विज्ञापन
-- -- -
आरोग्य मेले में 35 मरीजों ने करवाया उपचार
बकेवर। आरोग्य मेले में बिजौली व लखना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 35 मरीजों ने उपचार कराया। रविवार को बिजौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. संजय आनंद ने मरीजों को जांच कर लिखी। इस दौरान आरोग्य मेले में 17 मरीजों ने आकर उपचार लिया। वहीं, लखना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. विनोद कुमार झा के अवकाश पर होने के कारण महेवा सीएचसी से भेजे गए डॉ. जितेंद्र सिंह चौहान ने मरीज देखे। आरोग्य मेले में 18 मरीज उपचार के लिए आए ज्यादातर मरीज खांसी-जुकाम बुखार के थे।