फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Arogya Mela did not meet the standards, 1135 patients came

Etawah News: खरा नहीं उतरा आरोग्य मेला, आए 1135 मरीज

Mon, 18 Sep 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 18 Sep 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Arogya Mela did not meet the standards, 1135 patients came
इटावा। पीएचसी में हर रविवार को आयोजित होने वाले आरोग्य मेला ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। आयुष्मान भव: के तहत इस रविवार को पहली बार सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों) पर आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। लेकिन वह भी सफल नहीं रहा। जबकि सीएचसी के आरोग्य मेला में सैफई मेडिकल कॉलेज के स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने का दावा किया गया। लोगों का आरोप है कि जूनियर डॉक्टरों से काम चलाया गया। रविवार को 34 पीएचसी व आठ सीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेला में 1135 मरीज आए।
विज्ञापन

जसवंतनगर प्रतिनिधि के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे आरोग्य मेले में सिर्फ खानापूरी ही दिखाई दी। सैफई से आए जूनियर डॉक्टर खाली बैठे रहे। मरीजों का टोटा दिखाई दिया। सीएचसी पर सैफई पीजीआई से डॉॅ. कृतिका राजन वर्मा, डॉ.सुनीता कुमारी, डॉ. तामरे कन्नन के अलावा सीएचसी के डॉ.विकास अग्निहोत्री, डॉ.अशोक कुमार, डेंटल सर्जन सिंह मौजूद थे। लेकिन यहां कोई भी विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं आए थे। जो लोग बाहर बैठे थे, उन्हें बुलाकर औपचारिकता पूरी की गई। यही वजह रही कि मरीज नदारत दिखाई दिए। कुल मिलाकर आरोग्य मेला बेअसर साबित हुआ।
विज्ञापन

भरथना प्रतिनिधि के अनुसार, सीएचसी पर रविवार को आयोजित पहले आरोग्य मेला में मरीजो की संख्या कम रही। दोपहर साढ़े 12 बजे तक 38 मरीज ही आए। आयुष्मान भवः के तहत आयोजित आरोग्य मेला में सैफई मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विनय वर्मा, एनेस्थीसिया डॉ. राहुल गुप्ता के अलावा स्थानीय स्तर पर डॉ. राजेश वर्मा ने सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान महिला काउंसलर शालिनी यादव आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। मोहल्ला मंडी समिति रोड़ से आए बुजुर्ग मनोहर सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से सिर में चक्कर आ रहा है। सीएचसी पर आरोग्य मेला की जानकारी होने पर चिकित्सक को दिखाने व दवा लेने आए हैं। गांव नगला अमर निवासी अवधेश ने बताया कि आरोग्य मेला में अस्पताल से सभी दवाएं मिल गईं हैं। जबकि पहले चिकित्सक ने जो दवाएं बताईं थीं, वह बाजार से खरीदनी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

रविवार होने की वजह से मरीजों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा कम रही। विभिन्न रोगों के आने वाले मरीजो को जरूरी दवाएं दी जा रही है। जरुरतमंद मरीज की जांच की भी सुविधा की गई है। -डॉ. अमित दीक्षित, अधीक्षक भरथना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed