फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Army team arrived to repair Saifai Medical University's oxygen plant

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी का आक्सीजन प्लांट ठीक करने पहुंची आर्मी की टीम

Sat, 01 May 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Army team arrived to repair Saifai Medical University's oxygen plant
सैफई (इटावा)। सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय का ऑक्सीजन प्लांट ठीक करने के लिए शनिवार शाम को आगरा से सेना की तकनीकी टीम पहुंच गई। टीम ने पहुंचते ही काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय का ऑक्सीजन प्लांट करीब दो वर्ष से बंद पड़ा है। कोरोना महामारी की दूसरे लहर में मरीजों की संख्या बढ़ने से ऑक्सीजन ने किल्लत हो गई है। फिलहाल गाजियाबाद से ऑक्सीजन मंगाई जा रही है।
विज्ञापन

प्रसपा के राष्ट्रीय शिवपाल सिंह यादव ने प्लांट ठीक कराने के लिए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था। दो दिन पहले डीएम श्रुति सिंह ने लखनऊ से आई टेक्नीकल टीम के साथ प्लांट का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की पहल पर शनिवार शाम को 509 आर्मी बेस वर्कशॉप आगरा की तकनीकी टीम पहुंच गई। टीम में एक ऑफिसर, एक जेसीओ और आठ टेक्नीशियन शामिल हैं। टीम में शामिल अधिकारी ने बताया कि विश्वविद्यालय की तरफ से प्लांट ठीक करने के लिए बुलाया गया है। उम्मीद जताई कि रविवार तक ऑक्सीजन प्लांट ठीक हो जाएगा। उन्होंने बताया कि गैस प्लांट में कंप्रेशर प्रेशर नहीं बना रहा है, जिसको देखा जा रहा है। कुलसचिव सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि कोविड-19 के चिकित्सा अधीक्षक अनिल कुमार ने सूचना देकर आर्मी के जवान विश्वविद्यालय में बुलाए हैं।

प्रतिदिनि 10 हजार लीटर की खपत
सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में प्रतिदिन सात से 10 हजार लीटर की ऑक्सीजन की खपत हो रही है। आर्मी के ऑफिसर ने बताया कि पिछले दिनों पहले आगरा के जलेसर रोड स्थित अग्रवाल गैस प्लांट का ऑक्सीजन प्लांट भी उन्हीं की टीम ने ठीक किया था। इसके बाद वहां प्रतिदिन 1500 से 1800 सिलेंडरों में ऑक्सीजन गैस भरी जा रही है। इसके आगरा में ऑक्सीजन की कमी कुछ हद तक दूर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed