फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Arms license endorsed offender 's name

अपराधी के नाम शस्त्र लाइसेंस की संस्तुति

Sat, 07 Nov 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 07 Nov 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Arms license endorsed offender 's name
चौबिया थाने में तैनात रहे दो पूर्व थानाध्यक्षों ने आपराधिक इतिहास वाले
विज्ञापन
एक व्यक्ति के शस्त्र लाइसेंस की संस्तुति की थी। मामला प्रकाश में आने के बाद वर्तमान थानाध्यक्ष ने दोनों थानाध्यक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

क्षेत्र के गांव मोहनपुरा निवासी इंद्रपाल सिंह पुत्र राजनाथ यादव का आपराधिक इतिहास है। इसके बावजूद उनके द्वारा शस्त्र लाइसेंस के आवेदन पर चौबिया थाना पुलिस ने संस्तुति कर दी। जब इस मामले की जांच की गई तो उसमें तत्कालीन थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा व मोहित यादव का नाम प्रकाश में आया।

उक्त दोनों थानाध्यक्षों ने उसके शस्त्र लाइसेंस के लिए संस्तुति कर दी। इस मामले में सीओ सैफई के निर्देश पर एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने मुकेश वर्मा व मोहित यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सैफई अरुण कुमार दीक्षित ने बताया कि मुकेश वर्मा ने तथ्यों को छुपाकर शस्त्र लाइसेंस पर रिपोर्ट लगाई बाद में जब आख्या मांगी गई तो एसओ मोहित यादव ने भी गलत आख्या प्रस्तुत की इस कारण से दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed