फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Approach of Yamuna bridge slipped, vehicles passed from one side

Etawah News: यमुना पुल की एप्रोच धसकी, एक ओर से गुजारे वाहन

Mon, 12 Jun 2023 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 12 Jun 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Approach of Yamuna bridge slipped, vehicles passed from one side
फोटो 40::::यमुना पुल पर धसकी गई एप्रोच। संवाद
विज्ञापन

यमुना पुल की एप्रोच धसकी, एक ओर से गुजारे वाहन
उदी। इटावा-ग्वालियर मार्ग पर स्थित यमुना के पुल की उत्तरी छोर पर स्थित एप्रोच धसक जाने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। एक तरफ मौरंग और मिट्टी भरी बोरियां लगाकर एक तरफ का आवागमन रोककर दोनों तरफ के वाहन एक ही ओर से गुजारे जा रहे हैं। इटावा भिंड मार्ग पर स्थित यमुना पुल की उत्तरी छोर पर स्थित पुल की एप्रोच और सड़क को मिलाने के बीच में बनी दीवार का हिस्सा धसक जाने के चलते सड़क और पुल के बीच गड्ढा होता रहा है। नेशनल हाईवे के अधिकारियों की ओर से उसका भराव करा कर सड़क समतल करके मार्ग को सुगम करने का प्रयास कई बार किया गया, लेकिन भारी वाहनों के चलते यहां पुन: गड्ढा हो जाने से छोटे वाहनों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया था। अधिकारियों ने पुल के निचले हिस्से को बारीकी से देखा तो एप्रोच की पूरी दीवार न होने की वजह से सड़क पर पड़ी मिट्टी वजन ज्यादा पड़ने पर बाहर निकल जाती है। इसकी वजह से यह स्थिति पैदा हो जाती थी। अब उनके द्वारा नीचे दीवार बनाकर मिट्टी को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed