फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Apply Online to Become voters from June 15

वोटर बनने को 15 जून से करें ऑनलाइन आवेदन

Fri, 03 Jun 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /इटावा
अमर उजाला ब्यूरो /इटावा Updated Fri, 03 Jun 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Apply Online to Become voters from June 15
मतदाता

इटावा। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय के चुनाव को लेकर कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत मतदाता सूची को अपडेट किया जाएगा। वर्तमान वोटर सूची से नाम घटाए और बढ़ाए जाएंगे। पुनरीक्षण का यह कार्य जिले के कुल छह निकाय क्षेत्रों में चलेगा। इसके लिए बीएलओ आदि कर्मियों को लगाने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। 15 जून से वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


मौजूदा नगरपालिका एवं नगर पंचायतों का कार्यकाल अगले वर्ष जुलाई में खत्म हो रहा है। जिस तरह वर्ष 2012 में पहले विधानसभा चुनाव हुए थे और उसके तीन महीने के अंतराल में नगर निकाय के चुनाव कराए गए थे। इस बार भी दोनों चुनावों की कुछ ऐसी ही तस्वीर दिख रही है। लिहाजा राज्य निर्वाचन आयोग ने अभी से वोटर लिस्ट को पुनरीक्षित करने का मन बना लिया है।
विज्ञापन


इस संबंध में गत एक जून को आयोग से मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय सारणी जिले को प्राप्त हो गई है।  इसके अनुसार 5 जून तक बीएलओ से लेकर अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी जाएगी। 15 जून से बीएलओ घर घर जाकर सर्वेक्षण कार्य शुरू कर देंगे। यह कार्य लगातार 25 जुलाई तक चलेगा। 15 जून से ही ऐसे लोग वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सुविधा 18 जुलाई तक रहेगी।  19  से 25 जुलाई तक इन आवेदनों की जांच होगी। 18 अगस्त को मतदाता सूची प्रकाशित होगी। इस पर इसी दिन से आपत्तियां मांगी जाएंगी। 25 अगस्त तक  आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। 30 अगस्त तक आपत्तियों का निस्तारण होगा और 10 सितंबर तक फाइनल मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।  एडीईओ उदय नारायण सिंह ने बताया कि आयोग के आदेश एक दिन पहले ही प्राप्त हुए हैं। इसके अनुपालन में कदम उठाए जा रहे हैं। समय सारणी के अनुसार पुनरीक्षण कार्यक्रम लागू होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed