फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Application given in CJM court against electricity officers

Etawah News: बिजली अफसरों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में दी अर्जी

Fri, 01 Sep 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 01 Sep 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Application given in CJM court against electricity officers
इटावा। सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास निवासी एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में बिजली अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की अर्जी दाखिल की है। इसमें विभाग के अधिकारियों पर अभद्रता का आरोप लगाया है। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 11 सितंबर की तारीख निर्धारित की है।
विज्ञापन



रिटायर्ड पुलिस अधिकारी रामनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि वह आवास विकास में पत्नी शकुंतला देवी संग रहते हैं। उनकी पत्नी पूर्व सभासद के साथ कोआपरेटिव बैंक की डायरेक्टर भी हैं। 11 जुलाई को वह काम से बाहर थे और पत्नी घर पर अकेली थीं। तभी सुबह करीब 10:50 बजे पर बिजली विभाग के अधिकारी घर में घुस और पत्नी के साथ अभद्रता की। आरोप लगाया कि पत्नी ने कहा कि वह समय से बिल का भुगतान करती हैं व मीटर भी सही चल रहा है। इसके बाद भी वह मीटर व केबल उतार ले गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यदि उनका मीटर सही नहीं चल रहा था तो विभाग को हमें नोटिस देकर दूसरा मीटर लगवाकर जांच करानी चाहिए। इसके अलावा मीटर बाहर लगा है तो घर में घुसकर अकेली महिला के साथ अभद्रता कहां का न्याय है। उन्होंने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। वरिष्ठ अधिवक्ता रवींद्र यादव व रामसरन सिंह यादव ने बताया कि उन्होंने सीजेएम कोर्ट में अर्जी डालकर बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है। कोर्ट ने 11 सितंबर को सुनवाई की तारीख लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed