फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   apharan

छह साल का बच्चा लापता, अपहरण की रिपोर्ट

Sun, 12 Dec 2021 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
apharan
लापता सौर्य की फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
बकेवर/लवेदी। बकेवर थानाक्षेत्र के लखना कस्बे में एक छह साल का बालक शुक्रवार शाम लापता हो गया। 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कस्बे के आदर्श नगर निवासी अवनीश कुमार द्विवेदी उर्फ अश्वनी की घर के पास ही किताबों की दुकान है। शुक्रवार शाम पांच बजे के बाद उनका छोटा बेटा शौर्य खेलने के लिए घर से बाहर निकला फिर वापस नहीं लौटा। अवनीश ने बताया कि शाम करीब छह बजे उनकी पत्नी रति का फोन आया और उसने बेटे के लापता होने की जानकारी दी। काफी खोजबीन के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सीओ भरथना साधुराम समेत बकेवर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और रात में ही उसकी खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों के अलावा वाहन चेकिंग भी की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। जांच के लिए पहुंचा डॉग स्क्वॉयड का डॉग मोहल्ले में बने एक मंदिर, नगला खादर मार्ग और बंदर वाले बाग के आसपास घूमता रहा। अवनीश मूलत: बकेवर थाना क्षेत्र के ही बराउख गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि सभी संभावित स्थानों पर बच्चे की तलाश की जा रही है, बच्चे का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस के प्रयास जारी हैं। परिजनों के पास अभी किसी तरह का कोई फोन आदि नहीं आया है।

लापता बच्चे के घर के बाहर खड़े एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह

लापता बच्चे के घर के बाहर खड़े एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह- फोटो : ETAWAH

बच्चे को खोजती डॉग स्क्वायड की टीम

बच्चे को खोजती डॉग स्क्वायड की टीम- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed