{"_id":"5925ceef4f1c1bc339535aa2","slug":"anm-student-dont-get-scholership","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएनएम की छात्राओं को नहीं मिली छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएनएम की छात्राओं को नहीं मिली छात्रवृत्ति
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 24 May 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाती सैफई आयुविज्ञान विवि की एएनएम की छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई की एएनएम प्रथम वर्ष की छात्राओं ने छात्रवृत्ति न मिलने पर रोष जताया है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन
बुधवार को कलक्ट्रेट में आई छात्राओं ने बताया कि वे एएनएम प्रथम वर्ष की अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जाति की छात्राएं हैं। 2016-17 के सत्र के लिए छात्रवृत्ति दिए जाने के लिए आवेदन किया था लेकिन उन्हें छात्रवृत्ति नहीं मिली। इस बारे में समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से जानकारी की तो पता चला कि छात्रवृत्ति फार्म भरते समय इंटरमीडिएट मार्कशीट व सनद में अंकित रोल नंबर के आगे भूलवश शून्य न लग पाने के कारण उनके आवेदन में त्रुटि हुई है। जिससे उनकी छात्रवृत्ति नहीं आ सकी है। छात्राओं ने इस त्रुटि को ठीक करवाकर उनकी छात्रवृत्ति जारी कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सोनियां, अल्पना, रश्मि, रूबीपाल, रचना, निशा, रंजना और निहारिका आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन